हड्डियों की कमजोरी को कैसे दूर करें? यहां जानिए खाने पर मजबूत होने लगेंगी Weak Bones

Weak Bones: हड्डियां कमजोर हो जाएं तो उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने पर हड्डियों की कमजोरी दूर होती है और हड्डियों को मजबूती मिल जाती है. इन फूड्स को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Foods For Strong Bones

हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? Image Credits - Freepik

Foods For Weak Bones: हड्डियों की कमजोरी को मेडिकल भाषा में ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है. ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं और हड्डी टूटने यानी फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में हड्डियां जरूरत से ज्यादा कमजोर हों इससे पहले ही हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाने की कोशिशों में लग जाना चाहिए. खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं. इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया जाए तो हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों के रोग होने की संभावना कम होती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं | What To Eat For Strong Bones

दूध और दूध से बनी चीजें

खानपान में दूध और दूध से बनी चीजों को शामिल करके हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है. डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करती है. ऐसे में दूध, दही, चीज और पनीर का सेवन हड्डियों को मजबूती देने में असरदार होता है.

विज्ञापन

सूखे मेवे दूर करेंगे हड्डियों की कमजोरी

ऑस्टियोपोरोसिस को दूर रखने के लिए और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सूखे मेवे खाए जा सकते हैं. अखरोट, बादाम, काजू और पिस्ता ऐसे सूखे मेवे हैं जिनसे शरीर को कैल्शियम, मैंग्नीज, फॉस्फोरस और मैंग्नीज की भरपूर मात्रा मिल जाती है. ऐसे में इन सूखे मेवों (Dry Fruits) के सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर हो सकती है.

विज्ञापन

फलों से मिलेगी मजबूती

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो आपको अनानास, स्ट्रॉबेरीज, सेब, केले, अमरूद और संतरे जैसे फल जरूर खाने चाहिए. ये फल शरीर को विटामिन सी देते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं.

विज्ञापन

सब्जियों से भी मिलता है फायदा

कमजोर हड्डियों के लिए कुछ सब्जियों को खानपान में शामिल कर सकते हैं. गोभी, चुकंदर, मेथी, सरसों, और पत्तागोभी कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो शरीर को जरूरी खनिज और विटामिन देती हैं जिससे हड्डियों को भी इनका पूरा फायदा मिलता है.

विज्ञापन

दालें दिखाइंगी असर

हड्डियों के लिए दालों का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है. काली उड़द की दाल, सोयाबीन और कुलथी की दाल खाने पर हड्डियों को मजबूती मिलती है.

विज्ञापन

जरूर खाएं अंडे

अंडों में विटामिन डी और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में अंडे (Eggs) खाने पर हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों की कमजोरी दूर होती है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • विटामिन डी की कमी से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. ऐसे में सूरज की भरपूर धूप लें जिससे विटामिन डी की कमी दूर हो जाए.
  • आप चाहे तो कैल्शियम के सप्लीमेंट्स या कैल्शियम फोर्टिफाइड फूड्स भी ले सकते हैं.
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना थोड़ा बहुत एक्सरसाइज भी करें. इससे हड्डियों की दिक्कतें दूर रहती हैं.
  • हड्डियों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी जरूरी हैं. ऐसे में कद्दू के बीज, अलसी के बीज और मछली को खानपान का हिस्सा मिलाएं.

यह भी पढ़ें – नाखूनों पर सफेद धब्बे किस कमी की वजह से होते हैं? यहां जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ