---विज्ञापन---

नाइट शिफ्ट करने से कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कितना नुकसानदायक है रात में जागना

Night Shift Side Effects For Health: नाइट शिफ्ट करना आसान नहीं होता, क्योंकि पूरी रात जागकर काम करना होता है. लंबे समय तक लगातार रात में जागने से शरीर को काफी नुकसान हो सकता है. 

---विज्ञापन---

Raat Mein Jagne Ke Nuksan: आजकल कई कंपनियां ऐसी हैं यहां पर नाइट शिफ्ट में भी लोग काम करते हैं जैसे आईटी, हेल्थकेयर, बीपीओ और दूसरी कंपनियां आदि. हालांकि, रात में काम करना कुछ लोगों की मजबूरी होती है, लेकिन कुछ लोगों को रात में काम करना अच्छा लगता है. इसलिए उनकी लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसे ही हो जाती है, लेकिन लंबे समय तक रात में जागना शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी को इफेक्ट करती है. इसको लेकर एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि लगातार नाइट शिफ्ट करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए पूरी रात जागने से बचना चाहिए, वरना शरीर कई तरह से बीमार हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में खून के थक्के क्यों आते हैं? जानिए किन कारणों से आ सकते हैं ब्लड क्लॉट्स

---विज्ञापन---

क्यों जरूरी है रात की नींद?

हमारा शरीर दिन में जागने और रात में आराम करने के लिए बना है. इसलिए रात के वक्त शरीर मेलाटोनिन नामक हार्मोन बनाता है, जो अच्छी नींद और शरीर की मरम्मत में मदद करता है. वहीं, कोई इंसान रातभर जागता है और दिन में सोता है तो उसका नेचुरल प्रोसेस इफेक्ट होता है. 

किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? 

दिल की बीमारी- लंबे समय तक नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. अनियमित नींद और तनाव दिल की सेहत पर नकारात्मक असर डालते हैं. 
डायबिटीज का खतरा- रात में जागने और कम नींद लेने से शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ सकता है. इससे ब्लड शुगर बढ़ने लगती है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. 
मोटापा और वजन बढ़ना- नाइट शिफ्ट करने वाले लोग अक्सर देर रात स्नैक्स और जंक फूड का सेवन करते हैं. इसके अलावा, नींद की कमी भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन को भी इफेक्ट करती है. 
दिमाग पर असर- रात में काम करने वाले लोगों में तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं अधिक देखी जा सकती हैं. 
पाचन संबंधी समस्याएं- रात में भोजन करने और अनियमित खाने की आदतों के कारण गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. शरीर रात में खाने को अच्छी तरह से नहीं पचा सकता है. 

---विज्ञापन---

नाइट शिफ्ट के नुकसान को कम करने के लिए क्या करें?

बेहतर होगा कि आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें. सोने के कमरे को शांत और अंधेरा रखें और अच्छा आहार लें और नियमित व्यायाम करें. छुट्टी के दिनों में भी नींद का समय बहुत ज्यादा न बदलें. 

इसे भी पढ़ें- लिवर की सूजन कम करने के लिए क्या खाएं? ये 6 सुपरफूड कर सकते हैं मदद

---विज्ञापन---

First published on: Jun 05, 2026 09:01 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola