कैसे पहचानें कौन सा आम केमिकल से पका है? बच्चों को बीमारियों बचाना है, तो जरूर जानिए ये टिप्स
आम का मौसम जैसे ही करीब आने लगता है, मार्केट में आम दिखने शुरू हो जाते हैं. कई रिपोर्ट्स बताते हैं कि बड़ी संख्या में आम ऐसे भी होते हैं, जिन्हें मार्केट में केमिकल की मदद से पका कर उतारा जाता है. जिसे लोग प्राकृतिक समझकर खा लेते हैं. आइए इस स्टोरी में जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपको सही आम की पहचान करा सकता है.

आम के सीजन में सावधानी जरूरी
2 / 8आम का मौसम शुरू होते ही बाजार में अलग-अलग किस्म के आम दिखाई देने लगते हैं. स्वाद के लालच में लोग बिना जांचे आम खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार इन्हें जल्दी पकाने के लिए केमिकल का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
फलों को केमिकल से पकाने पर सख्त नियम
3 / 8भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने साफ कहा है कि फलों को खतरनाक रसायनों से पकाना नियमों के खिलाफ है. ऐसा करने वाले व्यापारियों पर FSS Act 2006 के तहत कार्रवाई हो सकती है और लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है. हालांकि, आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने घर में प्राकृतिक पके आम ही लेकर आए, इसके लिए नीचे की स्लाइड में हमनें तमाम टिप्स दिए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर सही आम ला सकते हैं.
खुशबू से पहचानें असली पका हुआ आम
4 / 8प्राकृतिक रूप से पके आम से हल्की मीठी और ताजी खुशबू आती है, जबकि केमिकल से पकाए गए आम में अक्सर तेज या अजीब सी गंध आती है. इसलिए खरीदते समय आम को हल्का सूंघकर उसकी गुणवत्ता का अंदाजा लगाएं.
दाग और निशान देखकर करें सही चुनाव
5 / 8आम खरीदते समय उसके छिलके को ध्यान से देखें. अगर उस पर ज्यादा धब्बे, कट के निशान या असामान्य दाग दिखें तो सावधान हो जाएं, ये केमिकल या इंजेक्शन से पकाने के संकेत हो सकते हैं, ऐसे फलों को लेने से बचना चाहिए.
रंग और चमक भी बताते हैं सच्चाई
6 / 8जो आम प्राकृतिक तरीके से पकते हैं उनका रंग हल्का पीला या हरा-पीला मिश्रित होता है. वहीं केमिकल से पके आम अक्सर बहुत ज्यादा चमकीले, एक जैसे पीले या नारंगी रंग के दिखते हैं.
बेकिंग सोडा टेस्ट से घर पर करें जांच
7 / 8आप घर पर भी आम की जांच कर सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और आम को 15-20 मिनट डालकर रखें. अगर रंग उतरने लगे या बदलाव दिखे तो आम संदिग्ध हो सकता है, उसे खाना खतरनाक हो सकता है.
खरीदने से पहले सावधानी जरूरी
8 / 8विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा भरोसेमंद दुकानदार से ही फल खरीदें और खाने से पहले उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित और स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है. (Image: Pexels)