Rabies Risk: कुत्ता सबसे कॉमन पेट एनिमल है, जो लोगों को घर में रहता है। घर में रहने वाले पालतू कुत्ते वैक्सीनेटेड होते हैं। इन कुत्तों के काटने पर घर के लोग हमेशा यही कहते हैं कि उनके कुत्ते को इंजेक्शन लगा हुआ है इसलिए आपको डरने की जरूरत नहीं है। वहीं, गली का कुत्ता काट ले या खरोंच मार दे, तो हम डर के मारे तुरंत डॉक्टर के पास जाते हैं। चलिए अपनी रिपोर्ट की मदद से हम आपके इन सवालों का जवाब दे देते हैं कि क्या हमें घर के वैक्सीनेटेड कुत्तों से डरने की जरूरत है या नहीं?
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, कुत्ते के काटने से स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर कुत्ता सही तरह से वैक्सीनेटेड है, तो काटने के बाद का जोखिम कुछ हद तक कम हो जाता है, लेकिन फिर भी आपको कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। पुणे पेटकेयर प्रो क्लिनिक के डॉक्टर, डॉ. इशान कहते हैं कि भले ही कुत्ते को वैक्सीनेशन दिया गया हो, फिर भी हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वहीं, डॉक्टर कहते हैं कि रेबीज कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसे हल्के में लिया जाए। इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं ताकि जोखिम कम रहें।
photo credit-freepik
किन बातों का रखें ख्याल
- अगर कुत्ते को रेबीज और अन्य आवश्यक वैक्सीनेशन दिए गए हैं, तो किसी भी गंभीर संक्रमण का जोखिम कम होता है। इसके लिए कुत्तों को सही वैक्सीनेशन दें।
- कुत्ते के काटने की स्थिति यानी कि कुत्ते के दांतों ने आपको कैसी खरोंच दी है, इस बात पर भी गौर करें।
- कुत्ते ने शरीर के किस अंग पर काटा है, यह भी देखें। क्योंकि कुछ हिस्सों में संक्रमण का रिस्क अधिक होता है।
- घाव की देखरेख करना जरूरी है, क्योंकि भले ही कुत्ता वैक्सीनेटेड हो, लेकिन उसके काटने से अन्य संक्रमण भी हो सकते हैं। घाव को पानी से साफ करें और तुरंत फर्स्ट एड चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाएं।
- WHO की एक रिपोर्ट बताती है कि कुत्ते के काटने के बाद हमें घाव को लगभग 15 मिनट तक चलते पानी के नीचे धोना चाहिए।
- खुद से कभी भी उपचार न करवाएं, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।
कुत्ते को कौन-कौन से वैक्सीन लगवाने जरूरी?
डीएचपीपीआई- यह डिस्पेंटर, हेपेटाइटिस, पार्वोवायरस वैक्सीन है, ये सभी वैक्सीन संक्रामक रोगों से बचाते हैं।
लेप्टोस्पायरोसिस वैक्सीन, जो वायरल बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
7 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
8 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
11 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines