IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टी? CSK ने SRH के सामने रखा ट्रेड का प्रस्ताव

IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड की चर्चा शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK इस इंग्लिश ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. हैदराबाद ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीजन में वह सिर्फ 2 मैच खेलकर 15 रन बना सके.

Liam Livingstone/ Image Source: ANI

Liam Livingstone/ Image Source: ANI

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली पर काम शुरू कर दिया है. हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड की चर्चाओं के बीच अब इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का नाम भी सुर्खियों में है. खबरों के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस विस्फोटक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. इसके लिए उसने सनराइजर्स हैदराबाद से संपर्क किया है. हालांकि, अभी तक दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है.

विज्ञापन

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई लिविंगस्टोन को ट्रेड के जरिए टीम में लाने की संभावनाओं पर विचार कर रही है. हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में उन्हें 13 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा था. लेकिन पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. ऐसे में SRH भी उनके भविष्य को लेकर फैसला लेने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उत्तर भारत की एक अन्य फ्रेंचाइजी ने लिविंगस्टोन को लेकर दिलचस्पी दिखाई है. फिलहाल इन सभी संभावनाओं पर शुरुआती स्तर पर चर्चा चल रही है.

विज्ञापन

पिछले सीजन में नहीं चला लिविंगस्टोन का बल्ला

लियाम लिविंगस्टोन के लिए IPL 2026 का सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. 33 वर्षीय ऑलराउंडर को हैदराबाद की तरफ से केवल दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह सिर्फ 15 रन बना सके. खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें जल्द ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. बाद में इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प के रूप में भी उन्हें मैदान पर उतरने का अवसर नहीं मिला.

सनराइजर्स हैदराबाद ने लिविंगस्टोन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रिलीज किए जाने के बाद अपनी टीम में शामिल किया था. इससे पहले RCB ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, वह बेंगलुरु की उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतर पाए थे. अब लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उनके तीसरी फ्रेंचाइजी में जाने की संभावना बन रही है.

विज्ञापन

खलील अहमद भी ट्रेड का हिस्सा बन सकते हैं?

लिविंगस्टोन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद को किस खिलाड़ी का प्रस्ताव देगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. इस बीच तेज गेंदबाज खलील अहमद का नाम भी संभावित ट्रेड से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

खलील के नाम पर चर्चा इसलिए भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपनी टीम में शामिल किया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि CSK और SRH के बीच लिविंगस्टोन को लेकर बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या IPL 2027 से पहले दोनों टीमों के बीच कोई बड़ा ट्रेड देखने को मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ