आदेश के बाद भी नहीं हटवाया अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कमिश्नर अश्विनी भिड़े पर गाज गिरी है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भिड़े समेत बाकी नगर अधिकारियों की नवंबर महीने की सैलरी पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया.

BMC Commissioner Ashwini Bhide

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने BMC कमिश्नर समेत बाकी नगर अधिकारियों की नवंबर महीने की सैलरी पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया. Credit: PTI / https://portal.mcgm.gov.in

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कमिश्नर अश्विनी भिड़े पर गाज गिरी है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भिड़े समेत बाकी नगर अधिकारियों की नवंबर महीने की सैलरी पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया. अदालत ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण ना हटाने की वजह से उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही भी शुरू कर दी है. दरअसल, BMC ने ये अपील की थी कि मुंबई के बोरीवली में ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (BEST) बस स्टेशन के लिए तय जमीन से अतिक्रमण हटाने के पिछले आदेश का पालन करने के लिए 30 दिन का एक्सट्रा समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने BMC पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है.

विज्ञापन

कोर्ट ने क्या कहा?

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए भिड़े को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया. अदालत ने उनसे पूछा कि आखिर आदेशों का पालन ना करने के मामले में उनके खिलाफ अवमाननना की कार्रवाई शुरू ना की जाए. बेंच ने साफ किया कि जब तक कारण बताओ नोटिस पर कोई फैसला नहीं हो जाता और अदालत के निर्देशों का पालन नहीं कर लिया जाता, तब तक कमिश्नर और बाकी अधिकारियों को उनका वेतन नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

‘मिलीभगत की तो जेल भेज देंगे’

जस्टिस बागची ने कहा, ”1 दिसंबर 2026 तक आपको वेतन नहीं मिलेगा. इसलिए, उससे पहले आदेश का पालन करें. आप यहां आएं, उसके बाद ही आपको वेतन मिल सकेगा.” सुनवाई के दौरान, बेंच ने नगर निगम के अधिकारियों के आचरण पर सवाल उठाए और कहा कि हो सकता है कि वो अदालत के निर्देशों के पालन में देरी करने के लिए अतिक्रमणकारियों के साथ मिलीभगत कर रहे हों. CJI सूर्यकांत ने कहा कि अगर वो ऐसा करते हैं को उन्हें जेल भेज दिया जाएगा, तब जाकर उन्हें अदालत के आदेश की अहमियत समझ आएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ