पश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
Paschim Bardhaman News: पश्चिम बर्धमान जिले में 19.77 लाख से ज्यादा मतदाता, 2504 मतदान केंद्रों का होगा युक्तिकरण, 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का होगा मौका, ये वो जिला है जहां आसनसोल शहर आता है.
पश्चिम बर्धमान में वोटर लिस्ट का होगा SSR (Photo-PTI)
SSR In Paschim Bardhaman: पश्चिम बर्धमान जिले में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज में स्पेशल समरी रिवीजन का डिटेल्ड प्रोग्राम का ऐलान किया गया है. इस बार 1 जनवरी 2027 को एलिजिबिलिटी डेट मानकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा.
विज्ञापन
कितने वोटर्स हैं दर्ज?
जारी आंकड़ों के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 तक पश्चिम बर्धमान जिले में कुल 19 लाख 77 हजार 649 मतदाता दर्ज हैं. इनमें 10 लाख 10 हजार 711 पुरुष, 9 लाख 66 हजार 916 महिला और 22 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. जिले में फिलहाल कुल 2504 वोटिंग सेंटर्स हैं, ये वो जिला है जहां आसनसोल स्थित है.
विज्ञापन
13 नवंबर तक वोटिंग सेंटर्स होंगे फिर से ऑर्गेनाइज
निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थीकरण का काम 13 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा. इसके बाद 23 नवंबर 2026 को इंटीग्रेटेज ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल पब्लिश की जाएगी.
23 नवंबर से 22 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्तियां
ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल पब्लिश होने के बाद 23 नवंबर से 22 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा किसी तरह की गलती को लेकर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी. इस दौरान प्रशासन की ओर से विशेष अभियान भी चलाया जाएगा. इसके लिए 28 और 29 नवंबर, 5, 6, 12, 13, 19 और 20 दिसंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है. इन स्पेशल कैंपेन की तारीखों पर मतदाताओं को अपने नाम और दूसरे डिटेल्स की जांच कराने और जरूरी आवेदन जमा करने का मौका मिलेगा.
विज्ञापन
8 जनवरी तक होगा निपटारा
निर्वाचन विभाग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा. इसके बाद 16 जनवरी 2027 को अंतिम फोटो लगी हुई मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.
ऑनलाइन आवेदन की भी फैसिलिटी
मतदाता अपना आवेदन भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in या Voters Helpline App के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जिला हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.
विज्ञापन
प्रशासन ने की अपील
प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वो वोटर लिस्ट में अपना नाम, पता और दूसरी डिटेल्स वक्त रहते जांच लें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. अब सभी की नजर 23 नवंबर को छपने वाली ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल और 16 जनवरी 2027 को जारी होने वाली फाइनल इलेक्टोरल रोल पर रहेगी.