Foods For Good Sleep: क्या रात को सोते हुए आपकी नींद अचानक टूट जाती है? तो इस समस्या को दूर करेंगे ये हेल्दी फूड्स

Foods For Good Sleep

Foods For Good Sleep

How to Sleep  Tight: शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए एक बेहतर नींद अहम भूमिका निभाती है। अगर आप रोजाना एक पर्याप्त और बेहतर नींद लेते हैं तो इससे आप कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आने से बचे रहते हैं। बेहतर नींद आपके शरीर और दिमाग को ऊर्जावान बनाए रखती है जिससे आपका हर काम करने में मन भी लगा रहता है।

लेकिन आज की लाफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते आपकी नींद पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे आपका शरीर धीरे-धीरे कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी कई चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से रात को आपकी नींद खराब हो जाती है। जिससे आप कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, तो चलिए जानते हैं-

रात में नींद क्यों टूटती है?

  • अधिक चाय-कॉफी का सेवन करना
  • अधिक सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करना
  • ऑइली फूड बहुत अधिक खाना
  • अधिक मसाले युक्त भोजन का सेवन
  • पानी का कम सेवन करना
  • डाइट में फाइबर कम लेना
  • दिन के वक्त सोना
  • डाइट में न्यूट्रिशन का अभाव
  • डिनर देरी से करना
  • सोने से पहले दूध या पानी ज्यादा पीना
  • मीठी चीजें ज्यादा खाना
  • ज्यादा नमक का सेवन करना

अभी पढ़ें – हार्ट में सूजन होने पर शरीर में दिखते हैं ये संकेत, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

अच्छी नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें-

  • रोज रात को सोने से लगभग एक घंटा पहले गुनगुने दूध का सेवन करें।
  • शाम को स्नैक्स टाइम में एक कप कैमोमाइल-टी जरूर पीएं।
  • तुलसी और अदरक के काढ़ा पीएं। इससे आपकी नींद और डायजेशन बेहतर होते हैं।
  • क्वालिटी नींद लेने के लिए आप नाश्ते में आप ड्राइफ्रूट्स के साथ दूध का सेवन करें।
  • पूरे दिन में एक बार ड्राइफ्रूट्स का सेवन जरूर करें।
  • खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन जरूर करें। इससे खाना आसानी से पच जाएगा।
  • दोपहर के समय एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें।
  • दिन में एक समय छाछ का सेवन जरूर करें। इससे नींद बेहतर बनाती है।
  • रोजाना एक केला जरूर खाएं। इससे आपको बेहतर नींद पाने में मदद मिलती है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ