Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

डायबिटीज मरीजों के लिए रोजमर्रा की ये चीजें जहर से कम नहीं! कहीं आप तो नहीं खा रहे?

Diabetes Mein Kya Nahi Khana Chahiye: डायबिटीज की बीमारी बेहद खतरनाक है, जिसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. लेकिन हमारी रोजमर्रा की आदतों के वजह से इसका लेवल बढ़ता घटता रहता है, जो सेहत के लिए सही नहीं है. आइए जानते हैं रोजमर्रा की वह चीजों जिसका सेवन डायबिटीज के मरीजों को गलती से भी नहीं करना चाहिए.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 1, 2026 12:59
Diabetes Diet Plan
शुगर के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?

Diabetic Patient Food: डायबिटीज की समस्या आज के वक्त में इतनी आम हो चुकी है कि कम उम्र के बच्चे भी अब इसका शिकार होने लगे हैं. पहले ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गों में पाई जाती थी, लेकिन लोगों के खराब लाइफस्टाइल, खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण यह बीमारी हर किसी को अपने चपेट में ले रही है. हालांकि, इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसके शुरुआती लक्षण पहले साफ दिखाई नहीं देते हैं, यह धीरे-धीरे शरीर में बढ़ता रहता है और जब मरीज को मालूम चलता है कि वह शुगर की बीमारी का शिकार हो गया है, उसे बहुत सारी दवाइयों का सेवन करना पड़ता और अपने खानपान को लेकर भी सावधान रहना पड़ता है. हालांकि, इस स्टोरी में हम कुछ ऐसे चीजों के बारे में बात करेंगे, जिसका डायबिटीज के मरीज आमतौर पर सेवन करते हैं, लेकिन उन्हें मालूम नहीं होता है कि वह चीज उनके लिए जहर से कम नहीं है.

यह भी पढ़ें: PCOD या PCOS क्या है? आचार्य मनीष जी से जानिए इसके होने का Root Cause क्या होता है

---विज्ञापन---

डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों जरूरी है डाइट को लेकर सही जानकारी? Diabetes Diet Plan

डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट को लेकर सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि खानपान का सीधा असर ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) पर पड़ता है. गलत भोजन या अनियमित खानपान शुगर को अचानक बढ़ा या घटा सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. संतुलित आहार, सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. हालांकि, जानकारी की कमी के कारण मरीज रोजमर्रा में कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर बैठते हैं, जो शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वह चीजें?

ब्रेड का सेवन Bread For Diabetes

---विज्ञापन---

अक्सर लोगों को लगता है कि ब्रेड खाने से कुछ नहीं होता, लेकिन जान लीजिए की अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और इसका सेवन कर रहे हैं, तो आपको बहुत दिक्कत हो सकती है. ब्रेड में मैदा होता है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है और यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है. रिफाइंड मैदे से बनी इस ब्रेड में फाइबर और पोषण नहीं होता, सिर्फ खाली कैलोरीज मिलती हैं. आप चाहे सफेद ब्रेड खाएं या ब्राउन या फिर मल्टीग्रेन सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है.

आलू से बने पकवान Potatoes For Diabetic Patients

आलू भारत के हर घर में लगभर हर रोज ही बनती है, लेकिन डायबिटीज के मरीज के लिए यह सब्जी किसी जहर से कम नहीं है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 84 होता है, यानी बहुत ज्यादा शुगर लेवर बढ़ सकता है.
इंस्टेंट

नूडल्स से करें परहेज Instant Noodles For Diabetic Patients

इंस्टेंट नूडल्स ज्यादातर मैदे से ही बने होते हैं, जो डायबिटीज के मरीज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है. मैदा जल्दी पचता नहीं है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जो आपके शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है.

यह भी पढ़ें: पैरों में हो रही झनझनाहट और बेचैनी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 01, 2026 12:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.