Cold Waves का फेफड़ों पर क्या असर? सेफ रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Cold Waves Affect On Lungs: सर्दियों में प्रदूषण के साथ-साथ ठंडी हवाओं का भी प्रकोप जारी रहता है। इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, खासतौर पर फेफड़ों पर। आइए जानते हैं ज्यादा ठंडी हवा से लंग्स की सेहत पर कैसा असर पड़ता है।

lungs safety

Photo Credit- Freepik

Cold Waves Affect On Lungs: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों देश के अधिकांश हिस्सों का मौसम ठंडा होता है। इस मौसम में सांस की परेशानियां बढ़ जाती हैं क्योंकि विंटर सीजन में प्रदूषण भी बढ़ जाता है। तापमान कम होने से वायु की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। इन सभी घटकों के कारण फेफड़ों की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि ऐसा क्यों होता है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं।

विज्ञापन

कोल्ड वेव का लंग्स पर असर

विज्ञापन

सर्दियों का प्रदूषण हानिकारक कणों से भरपूर होता है। इस मौसम में पीएम2.5 के कण लंग्स को प्रभावित करते हैं। पॉल्यूशन और ठंडी हवा, दोनों मिलकर फेफड़ों में उलझन हो सकती है, जिससे सर्दी-खांसी और जुकाम के साथ सांस लेने में भी दिक्कत आती है। जो लोग पहले से ही बीमार हैं या फिर कमजोर इम्यूनिटी के हैं, तो वे अस्थमा, COPD और ब्रोन्काइटिस जैसी बीमारियों से भी पीड़ित हो सकते हैं। ये सभी डिजीज फेफड़ों से संबंधित हैं। ठंडी हवाओं से निमोनिया का रिस्क भी बढ़ता है।

विज्ञापन

कैसे रहें सुरक्षित?

1. वॉर्म कपड़े पहनें- जब भी बाहर जाएं तो गर्म और डबल लेयर्स में कपड़े पहनें, जिससे शरीर को गर्मी मिले और ठंडी हवा से बचाव हो।

2. मास्क या स्कार्फ यूज करें- घर से बाहर निकलते समय अपने चेहरे और नाक को मास्क या स्कार्फ से ढक कर रखें, जिससे बाहर की ठंडी हवा सीधे फेफड़ों को अटैक न कर सके।

विज्ञापन

3. नियमित व्यायाम करें- रोजाना कुछ व्यायाम जैसे वॉकिंग या योग करें। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और फेफड़े मजबूत होते हैं। ठंड में बर्फीली हवा में व्यायाम करने से बचना चाहिए।

4. हाइड्रेटेड रहें- सर्दियों में कुछ लोगों में पानी कम पीने की आदत हो सकती है, लेकिन यह हमारे फेफड़ों के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन
lungs safety

photo credit-freepik

5. गर्म पानी का भाप लें- भाप लेने से फेफड़े की सफाई होती है। साथ ही, श्वास नली में मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स भी नष्ट होते हैं। इसके अलावा, इनहेलर का उपयोग करें। घर के अंदर प्रदूषण और धुआं न फैलने दें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ