Cancer Cause: आज के समय में दुनिया भर में कैंसर की मरीजों संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान को माना जा रहा है। ये बीमारी तब होती है, जब शरीर की कोशिकाओं में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। कैंसर एक नहीं बल्कि की अंगों को प्रभावित कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे लेकर यही कहते हैं कि अगर आप अपनी डाइट को सही रखते हैं, इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैंसर से बचने के लिए आप अपनी डाइट में किन चीजों के शामिल न करें?
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
हेल्थ एक्सपर्ट निकोल एंड्रयूज बताती हैं कि अगर आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। एंड्रयूज बताती हैं कि आपका वजन अचानक बढ़ने से किसी भी तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार चीनी कैंसर को बढ़ावा देती है और गलत तरीके से इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
चीनी को लेकर उन्होंने आगे कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बिना चीनी वाली डाइट लेने से कैंसर कम हो सकता है, क्योंकि बिना चीनी वाली डाइट भी कैंसर का कारण बन सकती है। निकोल आगे कहती हैं कि प्रोसेस्ड मीट जैसे कि बेकन और सॉसेज भी कोलन कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। यहां तक कि कम मात्रा में भी इसे खाने से कैंसर का खतरा बढ़ता है।
कैंसर रिसर्च यूके की सलाह
वहीं, कैंसर रिसर्च यूके ने निकोल की सलाह को सपोर्ट करते हुए कहा कि प्रोसेस्ड मीट कैंसर का कारण हो सकते हैं। इसके साथ ही तंबाकू और शराब कैंसर का एक बड़ा कारण हैं। कैंसर रिसर्च बताता है कि प्रोसेस्ड मीट में पाए जाने वाले केमिकल, जो प्रोसेसिंग के दौरान मिलाए जाते हैं या इसे पकाते समय इस्तेमाल किया जाता है। इसमें नाइट्रेट और नाइट्राइट शामिल होता हैं, जिनका इस्तेमाल करने से प्रोसेस्ड मीट को लंबे समय कर फ्रेश रखा जा सकता है। जब हम इन्हें खाते हैं, तो नाइट्रेट और नाइट्राइट एन-नाइट्रोसो रसायन (NOC) बन सकते हैं, जो हमारी आंत की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
17 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
18 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
19 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines