Pension Alert: नवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन

Jeevan Pramaan Patra Submission Last Date Update: पेंशनधारकों के लिए नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) जमा करना जरूरी है. जानें आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण ऐप के जरिए घर बैठे 5 मिनट में जमा करने का पूरा आसान तरीका.

pension alert

30 नवंबर तक पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अन‍िवार्य है. (फोटो - एआई)

अगर आप या आपके घर में कोई बुजुर्ग पेंशनधारक (Pensioner) हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. सरकार ने देश के सभी पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद जरूरी चेतावनी जारी की है. हर साल की तरह इस साल भी अपनी पेंशन को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए आपको नवंबर के अंत तक अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate / DLC) जमा कराना अनिवार्य है. अगर आपने 30 नवंबर तक यह काम नहीं निपटाया, तो दिसंबर महीने से बैंक आपकी पेंशन पर रोक लगा सकते हैं.

विज्ञापन

लेकिन घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. अब आपको बैंक या दफ्तरों के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की मजबूरी नहीं है. पेंशन एवं पेंशनधारक कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने पेंशनभोगियों से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक अपनाने की अपील की है, जिससे आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से यह काम पूरा कर सकते हैं. जान‍िये आप बिना किसी मदद के अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र कैसे जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC)?

नियमों के मुताबिक पेंशन पाने वाले हर नागरिक को साल में एक बार अपने जीवित होने का प्रमाण देना होता है. जीवन प्रमाण बायोमेट्रिक और फेस रिकग्‍न‍िशन पर आधारित एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले पेंशनभोगी भी बिना बैंक गए अपना प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं.

मोबाइल से DLC जमा करने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर बैठे यह काम पूरा करने के लिए आपके पास ये 4 चीजें तैयार होनी चाहिए:

विज्ञापन
  • आपका स्मार्टफोन (इंटरनेट कनेक्शन के साथ)
  • आधार कार्ड और उससे लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
  • PPO नंबर (Pension Payment Order)
  • पेंशन वाले बैंक खाते की डिटेल

घर बैठे 5 मिनट में ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण

स्टेप 1 : गूगल प्ले स्टोर से Jeevan Pramaan App और Aadhaar FaceRD App डाउनलोड करें.

स्टेप 2 : जीवन प्रमाण ऐप खोलें. अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें. मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरीफाई करें.

विज्ञापन

स्टेप 3 : ऑपरेटर रजिस्ट्रेशन के बाद पेंशनधारक का आधार नंबर, नाम, PPO नंबर, पेंशन प्रकार और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें.

स्टेप 4 : अब Face Authentication का विकल्प चुनें. अपने मोबाइल का फ्रंट कैमरा चालू करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी आंखें झपकाएं (Blink करें).

विज्ञापन

स्टेप 5 : जैसे ही चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन हो जाएगा, आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सबमिट हो जाएगा. स्क्रीन पर एक कंफर्मेशन मैसेज और Pramaan ID आ जाएगी, जिसे आप संभाल कर रख लें.

तकनीक ने अब पेंशनभोगियों की जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है. बैंक की लाइनों में लगने का झंझट खत्म हो चुका है, इसलिए 30 नवंबर की आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आज ही अपने मोबाइल से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करें और अपने साथी पेंशनभोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ