Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या एनीमिया की वजह से मां बनने में आ सकती है परेशानी? जानिए खून की कमी का प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी पर कैसा पड़ता है असर

Can Anemia Affect Fertility In Women: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या एनीमिया यानी खून की कमी प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी पर भी असर डाल सकती है? क्या एनीमिया मां बनने में भी बाधा डाल सकता है, आइए जानते हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 16, 2026 09:09
Can Anemia Affect Fertility In Women
एनीमिया क्या प्रेग्नेंसी में दिक्कत पैदा कर सकता है?

Kya Anemia Se Pregnancy Me Problem Hoti Hai: कई महिलाएं अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि क्या खून की कमी की वजह से मां बनने में परेशानी हो सकती है? क्या एनीमिया होने पर गर्भधारण मुश्किल हो जाता है? दरअसल आजकल खराब खानपान, तनाव और पोषण की कमी के कारण महिलाओं में एनीमिया की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इस बढ़ती समस्या के कारण इस सवाल का दिल में आना स्वाभाविक है और चिंता का भी विषय है. आइए इस स्टोरी में आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं और बताते हैं कि कैसे आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं?

यह भी पढ़ें: क्या इंडक्शन चूल्हे पर बना खाना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

---विज्ञापन---

फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर कैसे असर डालता है एनीमिया? Anemia Ke Karan Pregnancy Delay Hoti Hai Kya

एनीमिया (Anemia) वह स्थिति है जब शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, जिससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन (Oxygen) नहीं पहुंच पाती. यही कारण है कि विशेषज्ञ महिलाओं को समय-समय पर खून की जांच और संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो.

अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर, सामान्य जानकारी के अनुसार, आयरन की कमी होने पर गर्भाशय और अंडाशय (Uterus and Ovaries) तक ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है, इससे अंडों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और ओवुलेशन (Ovulation) की प्रक्रिया भी दिक्कत पैदा हो सकती है. कई मामलों में खून की कमी के कारण गर्भधारण में देरी (Delay in Pregnancy), समय से पहले डिलीवरी, कम वजन के बच्चे का जन्म या गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शरीर में आयरन का संतुलन बहुत जरूरी माना जाता है.

---विज्ञापन---

पुरुषों में भी दिख सकता है एनीमिया का असर

अक्सर लोग इस समस्या को सिर्फ महिलाओं से जोड़ते हैं, लेकिन सिर्फ महिलाओं ही नहीं, पुरुषों में भी एनीमिया की स्थिति बन सकती है, जो प्रजनन क्षमता प्रभावित कर सकता है. शरीर में आयरन की कमी होने से कमजोरी, थकान और हार्मोन असंतुलन की समस्या हो सकती है, जिससे शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है. यही वजह है कि परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे कपल्स को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सही पोषण और स्वस्थ आदतें फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

एनीमिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय How To Prevent Anemia

अगर आप खून की कमी से बचना चाहते हैं या प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है;

  • रोजाना आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी शामिल करें.
  • चुकंदर, अनार, खजूर आदि आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं.
  • नट्स और बीज जैसे बादाम और कद्दू के बीज का सेवन करें.
  • डॉक्टर की सलाह से आयरन को डाइट में शामिल करें और दवाइयों का सेवन करें.
  • समय-समय पर हीमोग्लोबिन की जांच करवाते रहें और किसी भी तरह के छोटे बदलावों को लेकर तुंरत डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:पैरों में दिखने लगते हैं लिवर खराब होने के ये शुरुआती संकेत, समय रहते पहचान लें वरना बढ़ सकती है परेशानी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 09:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.