हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पैर के तलवों में जलन इन 6 बीमारियों का संकेत, जानें कैसे करें बचाव

विज्ञापन
burning feet

Burning Sensation in Feet: अक्सर ज्यादातर लोगों में शिकायत रहती है कि पैरों में जलन हो रही है, जो कि नार्मल है। यह समस्या पानी की कमी, डाइजेशन में गड़बडी और शरीर में पित्त बढ़ने से होता है। लेकिन लगातार पैरों के तलवों में जलन और सेंसेशन महसूस हो रही है तो फिर आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि यह कई गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में हमें इग्नोर न करते हुए डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि बीमारी के खतरे को कम किया जा सके। आपको जानना चाहिए आखिर पैरों के तलवों में होने वाली जलन किन-किन गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।

इन गंभीर बीमारियों का संकेत

विटमिन बी- लगातार पैरों के तलवों में जलन होती है तो इसका मतलब बॉडी में विटमिन बी की कमी हो गई है। जिसकी वजह से मसल्स में खिंचाव के साथ साथ दर्द भी महसूस होता है।

थायराइड- पैरों के तलवों में जलन और झुनझुनाहट होना शरीर में थायराइड का भी संकेत होता है।

विज्ञापन

डायबिटीज- डायबिटीज में बढ़ा हुआ शुगर भी एक तरह से पैरों के तलवों में जलन पैदा कर सकता है। ये खून की नसों की दीवारों को कमजोर बना देती हैं जिससे नसों को ऑक्सीजन मिलने में परेशानी होती है।

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक-डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत देता है हैंडशेक, रिसर्च में हुआ खुलासा

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर- हाई बीपी होने से भी में तलवों में जलन होती है। इसके कारण स्किन के रंग में भी बदलाव होता है।

पोषण की कमी के चलते- शरीर में पोषण की कमी से भी पैरों के तलवों में जलन होने का कारण हो सकता है।

विज्ञापन

किडनी की बीमारी- अगर किडनी ठीक से अपनाा काम नहीं करती हैं, तो ब्लड में टॉक्सिन बनने लगते हैं। जिसकी वजह से पैर में खुजली और जलन हो सकती है।

नसों को हेल्दी रखने के टिप्स

  • रोजाना फिजिकली एक्टिव रहें
  • बॉडी में हाइड्रेशन रखें, पानी की कमी न आने दें
  • ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें
  • स्मोकिंग ना करें

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola