Blood Circulation: हमारे शरीर के सभी अंगों को हेल्दी रखने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का सही रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि खराब ब्लड सर्कुलेशन का असर पूरे शरीर पर नजर आने लगता है। खराब ब्लड सर्कुलेशन के चलते शरीर में सूजन नजर आने लगती है। कई बार शरीर में कुछ मामूली परेशानी होती है तो कई बार हम नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन बाद में यह परेशानी बेहद खतरनाक साबित हो जाती है। इसके संकेत बहुत धीरे-धीरे से आते हैं। सभी जानते हैं कि खून के बिना एक दिन भी जिंदा नहीं रह सकते हैं। खून का पूरे बॉडी में फ्लो को ही ब्लड सर्कुलेशन कहते हैं।
खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण
एक्सरसाइज की कमी और मोटापा होने से खराब ब्लड सर्कुलेशन हो सकता है। दूसरा है खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना जिससे ब्लड वेसेल्स पर असर होता है। इसके अलावा डायबिटीज और हार्ट की बीमारी की वजह से भी खराब ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत होती है।
पीठ पर दाने- पीठ पर लाल दाने होने पर खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, खराब ब्लड सर्कुलेशन में जब स्किन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता, तो पोर्स बंद होने लगते हैं और पीठ पर दाने निकलने लगते हैं।
शरीर में झनझनाहट- खराब ब्लड सर्कुलेशन होने से बॉडी में झनझनाहट हो सकती है।
चेहरा नीला पड़ना- खराब ब्लड सर्कुलेशन से फेस पीला पड़ सकता है, इसका कारण होता है शरीर में ऑक्सीजन की कमी।
पैरों में सूजन- पैरों और हाथों में सूजन खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण ही होते हैं। दरअसल, ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होने पर पैरों के पास ब्लड आकर रूक जाता है और सूजन आ जाती है।
कब्ज की शिकायत- शरीर में सेल्स को बल्ड पूरा न मिलने से पाचन से जुड़ी परेशानी जैसे दस्त, पेट में दर्द, कब्ज हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- कहीं आपको शुगर तो नहीं, ये संकेत दे सकते हैं गंभीर बीमारी
ब्लड फ्लो रुकने के ये भी हैं लक्षण
- हाथ-पैर में कमजोरी
- सुई चुभना महसूस होना
- त्वचा पीली होना
- ठंडी हाथ-पैर
- सुन्न होना
- सीने में दर्द
- सूजन
कैसे सही रखें ब्लड सर्कुलेशन
- भरपूर मात्रा में पानी पीएं
- तनाव बिलकुल ना लें
- हेल्दी खाना
- एक्सरसाइज करें
- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए करें ये काम
- एक्सरसाइज
- भरपूर पानी पीएं
- मसाज
- अच्छा आहार लेना
- ग्रीन टी कई लाभ देती है
- तनाव नहीं लेना चाहिए
- नमक कम खाएं
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
16 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
18 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
19 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
21 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
22 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines