हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Benefits Of Red Grapes: लाल अंगूर के सेवन से मिलेंगे जबरदस्त फायदे, यकीन नहीं तो आजमाकर देख लें

विज्ञापन
Benefits Of Red Grapes

Benefits Of Red Grapes: सेहत के लिए जितना फायदेमंद हरे और काले अंगूर होते हैं, उतना ही लाल अंगूर भी होते हैं। लाल अंगूर में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो सेहत को कई फायदे देता है।

लाल अंगूर का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है और ये किडनी को भी स्वस्थ रखता है। लाल अंगूर के नियमित सेवन से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं, इसलिए आज हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि लाल अंगूर को खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

और पढ़िए – Strawberry Skin Benefits: इस फल से बने मास्क को लगाने से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, बढ़ती उम्र में भी जवां रहेगी त्वचा

विज्ञापन

लाल अंगूर के सेवन से मिलेंगे ये फायदे

1.हेल्दी रहेगा दिल

अगर आप भी अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो लाल अंगूर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स के तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और ये दिल से जुड़ी बीमारियों से भी दूर रखता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. हड्डियों को मजबूती देता है

लाल अंगूर में रेस्वेराट्रॉल तत्व होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है और साथ ही ये आपकी सेहत का भी ध्यान रखता है। लाल अंगूर के सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियां से जुड़ी बीमारियों का दूर रखने में भी ये मदद करता है।

विज्ञापन

3. किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद

लाल अंगूर से कई फायदे मिलते हैं, इसमें से एक ये भी है कि ये किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लाल अंगूर के नियमित सेवन से आप किडनी को हेल्दी रख सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद तत्व किडनी से संबंधित बीमारियां को दूर रखते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Benefits of Lychee: पाचन, वजन ही नहीं दिल के लिए भी वरदान है ये फल, जानें इसके कमाल के फायदे

4. आंखो की रोशनी के लिए बहुत बेहतर ऑप्शन

विज्ञापन

आंखों से संबंधित बीमारियों के लिए भी लाल अंगूर का सेवन किया जाता है। इसके रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लंबे समय तक आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

5. वजन भी करता है कंट्रोल

विज्ञापन

जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है उनके लिए भी लाल अंगूर एक बेहतर ऑप्शन है। लाल अंगूर के सेवन से वजन कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें रेस्वेराट्रोल नामक तत्व होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी रखता है।

(ध्यान रहें अगर आपको कोई बीमारी या फिर किसी तरह की एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें)

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola