iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू, कैसे और कितने में करें बुक? जानें टाइमिंग

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo आज यानी 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है. फोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जबकि 2TB मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये देने होंगे. जानिए बुकिंग का समय, पूरा तरीका और 7,000 रुपये तक के बैंक ऑफर की डिटेल.

iPhone Duo

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की आज से भारत में बुकिंग शुरू हो रही ही. (Image Credit-Apple IN)

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo अब खरीदने के लिए तैयार है. कंपनी आज यानी 16 अक्टूबर से इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर रही है, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. खास बात यह है कि फोन की शुरुआती कीमत ही 2,99,900 रुपये है टॉप मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये तक खर्च करने होंगे. अगर आप भी Apple का पहला फोल्डेबल iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए इसकी कीमत से लकर प्री-ऑर्डर करने का पूरा तरीका और मिलने वाले बैंक ऑफर के बारे में.

विज्ञापन

कितनी बजे से शुरू होगी बुकिंग?

iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी. ग्राहक Apple India की ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए फोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर भी इसकी बुकिंग की जा सकेगी. हालांकि, हर स्टोर पर फोन का स्टॉक उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है.

विज्ञापन

चार स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा फोन

Apple iPhone Duo को चार स्टोरेज वेरिएंट में लेकर आई है. इसमें 256GB से लेकर 2TB तक के विकल्प मिलेंगे.इसके हर वेरिएंट की कीमत स्टोरेज बढ़े के साथ बढ़ती जाती है. फोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इस तरह है-

  • 256GB- 2,99,900 रुपये
  • 512GB- 3,24,900 रुपये
  • 1TB- 3,74,900 रुपये
  • 2TB- 4,49,900 रुपये

कैसे कर सकते हैं iPhone Duo प्री-ऑर्डर

iPhone Duo को ऑनलाइन बुक करने के लिए Apple India की ऑनलाइन स्टोर वेबसाइट पर जाना होगा. यहां अपनी पसंद का कलर और स्टोरेज वेरिएंट चुनना होगा. इसके बाद पेमेंट के लिए उपलब्ध विकल्पों में से कोई विकल्प चुना जा सकता है. ग्राहक EMI और ट्रेड-इन का ऑप्श भी देख सकते हैं. फोन की डिलीवरी के लिए अपना पता देने के साथ स्टोर पिक-अप का विकल्प भी चुना जा सकता है. सभी जानकारी भरने और पेमेंट पूरा करने के बाद ऑर्डर कन्फर्म हो जाएगा.

विज्ञापन

पुराने iPhone को एक्सचेंज कर घटा सकते हैं कीमत

अगर आपके पास पुराना iPhone है, तो उसे एक्सचेंज करके iPhone Duo की प्रभावी कीमत कम की जा सकती है. एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने iPhone की कंडीशन और Apple की पात्रता शर्तों पर निर्भर करेगी. इसलिए बुकिंग के दौरान पुराने डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक की जा सकती है.

बैंक ऑफर से मिल सकती है 7,000 तक की बचत

iPhone Duo खरीदने पर ग्राहक बैंक ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं. Axis Bank या ICICI Bank के जरिए 7,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा पात्र American Express कार्ड ऑफर भी उपलब्ध हो सकते हैं. ग्राहक चाहें तो नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं.

विज्ञापन

23 अक्टूबर से स्टोर पर मिलेगा फोन

iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जबकि फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. ऐसे में अगर आप Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को खरीदना चाहते हैं, तो प्री-ऑर्डर के दौरान स्टोरेज, बैंक ऑफर, EMI और पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू को एक साथ देखकर अपने लिए उपलब्ध विकल्प चुन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ