Lucky Zodiac Signs: आज गुरु-चंद्रमा ने बनाया राशि परिवर्तन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है सफलता
Lucky Zodiac Signs: आज ग्रहों की स्थिति से चंद्रमा और गुरु ग्रह के बीच शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. दोनों ग्रह के बीच राशि परिवर्तन योग बन रहा है. यह शुभ और फलदायी माना जाता है. इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ होगा.

Chandra Gochar 2026: आज 16 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं. चंद्रमा 18 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे.
राशि परिवर्तन योग राशिफल
2 / 7आज चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं. धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह कर्क राशि में हैं. कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. ऐसे में दोनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में विराजमान हैं. राशि परिवर्तन योग बनने से मेष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है.
मेष राशि
3 / 7चंद्रमा का गुरु की राशि धनु में गोचर करना मेष राशि के लिए शुभ रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. निवेश करने के लिए समय अच्छा है. आपको निवेश से लाभ मिलेगा. आर्थिक तौर पर तरक्की करेंगे. ये भी पढ़ें - Unlucky Zodiac Signs: अगले 14 दिनों तक ये 4 राशियां रहें सावधान, शुक्र अस्त से हो सकता है आर्थिक नुकसान
कर्क राशि
4 / 7चंद्रमा और गुरु के बीच राशि परिवर्तन योग बनने से कर्क राशि के लिए लाभ के योग बनेंगे. आप लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
कन्या राशि
5 / 7कन्या राशि के लोगों को इस गोचर और शुभ योग के प्रभाव से लाभ मिलेगा. कन्या राशि वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. प्रमोशन के योग बनेंगे. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. ये भी पढ़ें - Navpancham Rajyog 2026: शनि-मंगल का नवपंचम राजयोग इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ, निवेश से हो सकता है धनलाभ
धनु राशि
6 / 7चंद्रमा का गोचर आज सुबह धनु राशि में हुआ है. धनु राशि के लोगों को फायदा हो सकता है. आर्थिक तौर पर तरक्की करेंगे. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है.
कुंभ राशि
7 / 7कुंभ राशि के लोगों के लिए कमाई के नए साधन बन सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. निवेश करने से लाभ हो सकता है. नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताएं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.