Winter Hacks: रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? सर्दियां शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम

सर्दियां शुरू होने से पहले रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की सफाई करना जरूरी है. अगर आप इन कपड़ों को धोना नहीं चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं. इन टिप्स से फफूंदी और स्मेल आने की समस्या कम हो जाएगी. 

Winter Hacks

रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों को फ्रेश बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से सकते हैं. Image Credit- Magnific

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • सर्दियों के कपड़े, रजाई और कंबल को इस्तेमाल से पहले धूप में रखने से बदबू दूर हो सकती है.
  • कपड़ों को धोने से पहले उनके केयर लेबल को पढ़ना जरूरी है, खासकर रजाई और कंबल के लिए.
  • कपड़ों से बदबू हटाने के लिए डिटर्जेंट की जगह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन नाजुक कपड़ों पर सावधानी बरतें.

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अलमारी और स्टोर में रखी रजाई, कंबल, स्वेटर और गर्म कपड़े बाहर निकलने लगते हैं. ठंड से बचने के लिए ये चीजें बेहद जरूरी होती हैं, लेकिन कई महीनों तक बंद जगह पर रखे रहने की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है. कई बार रजाई और कंबल से सीलन की बदबू धोने के बाद भी नहीं जाती. ऐसे में सिर्फ परफ्यूम या रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करना सही नहीं है, क्योंकि बदबू दूर करने के लिए कपड़ों की सही तरीके से सफाई करना जरूरी है. अगर आप भी सर्दियां शुरू होने से पहले अपनी रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों को फ्रेश बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से सकते हैं.  

विज्ञापन

गर्म कपड़ों से बदबू कैसे दूर करें? | How To Remove Smell From Warm Clothes 

धूप में रखने से होगा फायदा 

सर्दियां शुरू होने से पहले रजाई और कंबल को धूप में रखना बेस्ट हो सकता है. अगर इनमें हल्की सी बदबू आ रही है और कपड़े पर फफूंद या गंदगी के निशान नहीं हैं तो साफ जगह पर रजाई को फैलाकर रख दें. बीच-बीच में पलट दें, ताकि दोनों तरफ धूप लग सके.  

विज्ञापन

गर्म कपड़ों को पहनने से पहले धोना न भूलें 

अलमारी में कई महीनों तक रखे स्वेटर, जैकेट, शॉल और दूसरे गर्म कपड़ों में स्मेल आना शुरू हो जाती है. इसलिए सर्दियों में इस्तेमाल शुरू करने से पहले कपड़ों को टेस्ट करें और जरूरत के हिसाब से साफ कर लें.  

कपड़ों को धोते समय उनके केयर लेबल पर दिए गए नियम जरूर पढ़ लें. ऐसे कपड़ों के लिए वूल-सेफ डिटर्जेंट और लेबल के हिसाब से धुलाई या मशीन का वूल प्रोग्राम इस्तेमाल किया जा सकता है. धुलाई के बाद कपड़ों को पूरी तरह सुखाना भी बहुत जरूरी है. 

विज्ञापन

कपड़ों की धुलाई से पहले लेबल पढ़ें

  • कई लोग बदबू दूर करने के लिए रजाई और कंबल को सीधे वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं, लेकिन हर रजाई और कंबल को मशीन में धोना सही नहीं माना जाता. 
  • कुछ रजाइयों में कॉटन की फिलिंग होती है, जबकि कुछ में फेदर, डाउन या सिंथेटिक फिलिंग का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए धोने से पहले लेबल को जरूर पढ़ लें. 
  • सफाई के बाद रजाई को पूरी तरह सुखाना भी जरूरी है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो फिर से बदबू आने लगेगी. 

बदबू मिटाने के लिए क्या करें? 

कपड़ों से बदबू दूर करने के लिए आप डिटर्जेंट के बजाय बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ सूखे कपड़ों और टेक्सटाइल से आने वाली हल्की बदबू को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. 

कपड़े रखने की जगह को करें साफ

कई बार कपड़ों को धोने और सुखाने के बाद भी दोबारा बदबू आने लगती है. इसकी वजह कपड़े रखने की जगह हो सकती है. ऐसे में अलमारी को खाली करें और धूल को हटाएं और कुछ देर खुला छोड़ने के बाद दोबारा कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ