न्यूजीलैंड ODI सीरीज में जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल, क्या मोहम्मद शमी को मिल सकता है वापसी का मौका?

Mohammed Shami: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. वह सीधा टेस्ट सीरीज के लिए वापसी कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में अनुभवी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी कराई जा सकती है.

jasprit bumrah mohammed shami

जसप्रीत बुमराह NZ वनडे सीरीज में आराम कर सकते हैं और शमी के लिए जगह बन सकती है (Image: ANI)

Mohammed Shami: 22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत हो जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहले T20I सीरीज का आयोजन होगा, जिसके बाद वनडे श्रृंखला खेली जाएगी. इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के खेलने की संभावना बेहद कम है. टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए फिट रखना चाहता है. बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. ऐसी स्थिति में अनुभवी मोहम्मद शमी पर भरोसा दिखाया जा सकता है. उनके हालिया आंकड़े बेहद शानदार हैं और वह अपनी फिटनेस भी साबित कर चुके हैं.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे ODI सीरीज?

जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए नहीं चुने गए. सभी को लग रहा था कि वह वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे. हालांकि, TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं लेकिन मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करना चाहता है. इसी वजह से बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. वह इंडिया A के लिए मल्टी-डे मैच खेल सकते हैं, ताकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर से वेलिंग्टन में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट रहें. साफ तौर पर, टीम मैनेजमेंट अभी बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में प्राथमिकता दे रही है.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी को मिल सकता है मौका?

अजीत अगरकर की विदाई के बाद मोहम्मद शमी की वापसी की संभावना बढ़ गई है. हाल ही में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो उसमें भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया. प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति ने बुमराह की गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाजी अटैक के साथ एक अनुभवी बॉलर को ले जाने का मन बनाया. इसी वजह से भुवनेश्वर कुमार की 4 साल T20I क्रिकेट में वापसी हुई.

विज्ञापन

भारतीय वनडे टीम के गेंदबाज भी जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने काफी निराश किया. प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज, आकिब नबी और गुरनूर बरार सभी महंगे साबित हुए. ऐसा लग रहा है कि इस युवा तेज गेंदबाजी अटैक के साथ भारत को एक अनुभवी बॉलर की भी जरूरत है.

मोहम्मद शमी को इसी वजह से वनडे स्क्वाड में वापस लाया जा सकता है. शमी पिछले एक साल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी फिटनेस साबित कर चुके हैं. दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में बंगाल के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके. इसके पहले दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने ईस्ट जोन के लिए कुल 7 विकेट लिए. इसके अलावा बंगाल प्रो T20 लीग में भी उन्होंने सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के खिलाफ 4 विकेट झटके थे. शमी अच्छी लय में हैं और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ