---विज्ञापन---

हेल्थ

कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया कलौंजी को खाने का सही तरीका क्या है

Benefits of Eating Kalonji: अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो रोजना कलौंजी को अपने आहार में शामिल करें. कुछ ही दिनों में आपको फायदा देखने को मिल जाएगा और आप कई बीमारियों से दूर भी रहेंगे.  

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 18, 2026 08:29
Benefits of Eating Kalonji
कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? Image Credit- News24

Kalonji Benefits: आजकल ज्यादातर लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं. हालांकि, इन बीमारियों से निपटने के लिए आपको किसी भी तरह की दवा खाने की जरूरत नहीं है. आप घरेलू नुस्खों की ओर रुख कर सकते हैं और नेचुरल चीजों का सेवन कर सकते हैं. इन्हीं में से कलौंजी भी शामिल है, जिसे ब्लैक सीड के नाम से भी जाना जाता है. यह दिखने में भले ही छोटी हो, लेकिन इसके फायदे बड़े माने जाते हैं. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक रिसर्च तक, कलौंजी के गुणों का जिक्र मिलता है, जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे खाने का सही तरीका क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.  

इसे भी पढ़ें- क्या आपका पेट भी सुबह पूरी तरह साफ नहीं होता? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं तुरंत राहत

---विज्ञापन---

कलौंजी में क्या खास है?

एम्स के डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि कलौंजी में थाइमोक्विनोन (Thymoquinone) जैसा तत्व पाया जाता है. यह तत्व एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. यही तत्व शरीर में सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. 

कलौंजी खाने से कौन-सी बीमारी ठीक होती है? 

  • कई रिसर्च के मुताबिक, अगर आप कलौंजी का रोजाना सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है. यह इंसुलिन को बेहतर बनाने का काम करती है और रोजाना सेवन करने से फास्टिंग शुगर में भी सुधार होता है. हालांकि, डायबिटीज की दवा बंद करके सिर्फ कलौंजी पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है. 
  • कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं, लेकिन आपको संतुलित मात्रा में करना होगा, ताकि हाई बीपी को भी संतुलित किया जा सके. 
  • अगर आपको अस्थमा की बीमारी है या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो आपको कलौंजी का सेवन करना होगा. यह सूजन कम करने में मदद करता है और अस्थमा के मरीजों में सांस लेते वक्त होने वाली दिक्कत भी कम होने लगती है.  
  • अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो कलौंजी मददगार हो सकती है. यह पाचन एंजाइम को एक्टिव करती है और कब्ज की समस्या में भी हल्का फायदा हो सकता है.  

कलौंजी खाने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर के मुताबिक, कलौंजी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. बेहतर होगा कि आप खाली पेट कलौंजी का सेवन करें और आधा चम्मच कलौंजी को गुनगुने पानी में डालकर पिएं.  अगर आप चाहें तो इसे हल्का कूटकर शहद के साथ भी ले सकते हैं. इसके अलावा, आप कलौंजी का तेल भी पानी में डालकर पिएं, क्योंकि पेट को बहुत ही फायदा होता है.  

---विज्ञापन---

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?

अगर आप गर्भवती हैं तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें. अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करें. 

इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कान में इंफेक्शन हो गया है? यहां जानिए Ear Infection के लक्षण कैसे दिखते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 18, 2026 08:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.