---विज्ञापन---

हेल्थ

1 महीना रोज सुबह ग्रीन टी पीने से क्या होगा? फायदे जान आज ही करेंगे डाइट में शामिल

Roz Khali Pet Green Tea Peene Se Kya Hoga: आज के वक्त में हेल्दी लाइफस्टाइल आसान नहीं, लेकिन अगर कोई यह ठान लें कि उसे अपने आपको तरह-तरह की बीमारियों से बचाना है, तो सब कुछ आसान हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या होगा अगर हम 1 महीना रोज सुबह खाली पेट ग्रीन टी पिएं? आइए जानते हैं इसके फायदे.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 24, 2026 07:28
1 Month Green Tea Benefits
ग्रीन टी पीने के फायदे.

Roz Subah Green Tea Peene Ke Fayde: हम अक्सर सुनते हैं कि गलत खानपान और लापरवाही भरी लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों और समय से पहले मौत का कारण बन सकती है. यही वजह है कि आजकल लोग अपनी डाइट में छोटे लेकिन असरदार बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रीन टी भी ऐसी ही एक आदत है, जिसे कई लोग लंबी और स्वस्थ जिंदगी से जोड़कर देखते हैं. माना जाता है कि इसमें मौजूद कई फायदेमंद गुण, जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में मन में सवाल जरूर उठता है कि क्या होगा अगर हम रोज सुबह की शुरुआत ग्रीन टी से करते हैं? आइए जानते हैं 1 महीने में आपकी सेहत में क्या बदवाल नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: हार्ट ब्लॉकेज से पाना चाहते हैं राहत? अपनाएं बाबा रामदेव के बताए ये असरदार उपाय, जल्द दिखेगा फर्क

---विज्ञापन---

1 महीने तक ग्रीन टी पीने से शरीर में क्या बदलाव दिख सकते हैं?

  • अगर आप लगातार 30 दिन तक ग्रीन टी पीते हैं, तो सबसे पहले असर आपके वजन (Green Tea For Weight Loss) और एनर्जी लेवल पर दिख सकता है. इसमें पाए जाने वाले कैटेचिन (Catechin) नामक एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाता है.
  • यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को संतुलित रखने में सहायक मानी जाती है, जिससे दिल स्वस्थ (Green Tea For Heart Health) रहता है, और दिल की कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान होती है.
  • ग्रीन टी में हल्की मात्रा में कैफीन और एल-थीनिन (L-Theanine) जैसे तत्व होते हैं, जो दिमाग को शांत और सतर्क दोनों बनाए रखते हैं. इससे थकान कम होती है और फोकस बेहतर हो सकता है.
  • इतना ही नहीं, ग्रीन टी के नियमित सेवन से त्वचा पर भी निखार आ सकता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनने में मदद मिलती है. (Green Tea For Skin)

ग्रीन टी कब और कैसे पिएं ताकि मिले पूरा फायदा?

सामान्य जानकारी के अनुसार दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पर्याप्त मानी जाती है. इसे आप खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में न लें, बल्कि भोजन के लगभग 1 से 2 घंटे बाद पीना बेहतर रहता है, ताकि शरीर में आयरन के अवशोषण पर असर न पड़े. ध्यान रखें कि ग्रीन टी को बिना चीनी और दूध के ही पिएं, तभी इसके प्राकृतिक गुण मिलते हैं. आप चाहें तो स्वाद और बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू या शहद मिला सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मनाली-नैनीताल घूमकर हो गए बोर? इन खूबसूरत ऑफबीट जगहों की करें अगली ट्रिप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 24, 2026 07:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.