---विज्ञापन---

Religion

Shivratri 2025: सोमवार को पड़ रही है साल की पहली मासिक शिवरात्रि, करें ये 5 उपाय, अटके हुए काम में आएगी तेजी!

Shivratri 2025: हिन्दू धर्म में मासिक शिवरात्रि को भगवान शिव और मां पार्वती पूजा और आराधना का एक फलदायी दिन माना गया है। इस साल की पहली मासिक शिवरात्रि सोमवार के दिन पड़ने से यह शिवरात्रि और भी पुण्यदायी बताई जा रही है। आइए जानते हैं, इस पावन दिन को किए जाने वाले 5 खास उपाय, जिससे अटके हुए काम में तेजी आएगी और मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Shivratri 2025: हिन्दू धर्म में मासिक शिवरात्रि को भगवान शिव और मां पार्वती पूजा और आराधना का बेहद महत्वपूर्ण और फलदायी दिन माना गया है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली यह तिथि भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को अनेक लाभ और सिद्धियां प्राप्त होते हैं। शिवपूजा के साथ-साथ तंत्र, मंत्र और यंत्र पूजा के लियए हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है। साल 2025 की पहली पहली मासिक शिवरात्रि सोमवार के दिन पड़ रही है। यह दिन महादेव को समर्पित होने के कारण यह शिवरात्रि और भी पुण्यदायी बताई जा रही है।

कब है 2025 की पहली मासिक शिवरात्रि?

सनातन पंचांग के अनुसार, जनवरी 2025 के महीने में माघ माह की शिवरात्रि पड़ रही है। यह मासिक शिवरात्रि सोमवार 27 जनवरी, 2025 को माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। भगवान शिव की भक्ति से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है, वहीं मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और शिवरात्रि की रात को जागरण का भी आयोजन किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: किन 3 लोगों के हाथ में नहीं टिकता है धन और क्यों? नीम करोली बाबा ने बताई है असल वजह!

मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय

सोमवार को पड़ने वाली साल की पहली मासिक शिवरात्रि एक बेहद शुभ अवसर है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कुछ विशेष उपाय और टोटके जो जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

---विज्ञापन---

1. शिवलिंग का अभिषेक: शिवलिंग को गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी आदि से अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि चढ़ाएं। मंदिर में दीपक जलाएं। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। गरीबों को भोजन, वस्त्र आदि दान करें।

2. व्रत रखें: इस दिन व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। शाम को भगवान शिव को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें। इस दिन भगवान शिव का ध्यान करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, इससे मन शांत होता है और आत्मिक शक्ति बढ़ती है।

---विज्ञापन---

3. अटके हुए काम के लिए उपाय: अटके हुए काम के लिए शिव मंदिर में जाकर एक दीपक जलाएं। शिवलिंग पर सफेद चंदन से ॐ लिखकर साथ में एक कौड़ी चढ़ाएं। पूजा के बाद सफेद कौड़ी को तिजोरी में रखें।

4. मनोकामनापूर्ति उपाय: मनोकामना पूर्ण होने के लिए शिवलिंग पर अपनी मनोकामना लिखकर एक लाल कपड़े में बांधकर रख दें। कुछ दिनों बाद इसे किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

---विज्ञापन---

5. धन लाभ के उपाय: धन लाभ के लिए शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं। शिवलिंग के सामने एक सिक्का रखें। अगले दिन इस सिक्के को अपनी तिजोरी में रख लें।

ये भी पढ़ें: Vidura Niti: कभी न छोड़ें इन 3 चीजों का साथ, जल्द ही बदलता है भाग्य, नहीं रहती हैं किसी चीज की कमी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 22, 2025 07:31 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola