---विज्ञापन---

Most Expensive Rakhi: ₹ 8 लाख की राखी, इतने में घर ले आएंगे टॉप मॉडल Wagon-R, धूम मचा रहे हैं स्टोन स्टडेड गोल्ड-सिल्वर राखियां

Most Expensive Rakhi: साल 2026 में ₹8 लाख की प्रीमियम राखी चर्चा में है, जितने में कि एक टॉप मॉडल Wagon-R आ सकती है. स्टोन स्टडेड गोल्ड-सिल्वर राखियां भी बाजार में खूब पसंद की जा रही हैं. आइए जानते हैं, कौन-से डिजाइन ट्रेंड में हैं और कीमत कितनी है?

---विज्ञापन---

Most Expensive Rakhi: रक्षाबंधन आते ही बाजार में राखियों की नई-नई रेंज दिखने लगती है. लेकिन साल 2026 में इस बार साधारण राखियों के साथ महंगी और प्रीमियम राखियां भी खूब चर्चा में हैं. इनमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है 8 लाख रुपये की राखी. इतनी कीमत में एक अच्छी कार आ जाती है. लेकिन बड़े कारोबारी और अमीर परिवारों के लिए ऐसी राखियां स्टाइल और खास बॉन्डिंग का हिस्सा बन रही हैं. सोने-चांदी के बढ़ते दाम के बावजूद प्रीमियम राखियों की डिमांड कम नहीं हुई है. आइए जानते हैं, इस बार बाजार में कौन-कौन सी खास राखियां ट्रेंड में हैं और उनकी कीमत कितनी तक पहुंच रही है?

सोने-चांदी की राखियों का बढ़ता क्रेज

सोने और चांदी की कीमतें भले ही बढ़ गई हों, लेकिन इनकी राखियों की डिमांड बनी हुई है. बाजार में गोल्ड राखियां करीब 30 हजार रुपये से शुरू होकर 8 लाख रुपये तक पहुंच रही हैं. इतनी कीमत में तो Wagon-R जैसे ब्रांड की टॉप मॉडल की अच्छी कार आ जाती है. ले वहीं सिल्वर राखियां 1 हजार से 5 हजार रुपये के बीच मिल रही हैं. एक खबर के मुताबिक, मुंबई के जावेरी बाजार जैसे बड़े मार्केट में प्रीमियम और ट्रेंडिंग डिजाइन की खूब वैरायटी देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Photo Vastu Rules: वैवाहिक सुख के लिए बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना सही या गलत? जानें मूर्तियों का वास्तु नियम

डिजाइन भी एकदम हटके

इस बार राखियों में काफी क्रिएटिव डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. स्टोन स्टडेड गोल्ड राखी, गोल्ड ब्रेसलेट, बिग-बी ब्रेसलेट और इविल आई डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं. डायमंड पेंडेंट वाली राखियां भी प्रीमियम लुक दे रही हैं. इसके अलावा ओम, रुद्राक्ष, गणेश, स्वास्तिक और त्रिशूल जैसे शुभ सिंबल वाली एवरग्रीन ट्रेडिशनल राखियां भी बेहद डिमांड में हैं. पर्सनल टच के लिए कस्टमाइज नाम वाली राखियां भी इसबार ट्रेंड में काफी आगे हैं.

---विज्ञापन---

कौन खरीद रहा है इतनी महंगी राखियां?

एक्स्पेन्सिव गोल्ड राखियां आमतौर पर ऑर्डर पर ही तैयार होती हैं. प्रायः इन्हें बड़े कारोबारी, उद्योगपति और हाई-इनकम वाले परिवार ही ज्यादा खरीद रहे हैं. क्योंकि, आम आदमी के लिए आम बजट में सोने की राखी लेना मुश्किल है. इसलिए उनके लिए चांदी की राखियां ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन बन रही हैं. 925 स्टर्लिंग सिल्वर यानी तांबा मिश्रित राखियां भी उन लोगों को पसंद आ रही हैं, जिन्हें कम बजट में प्रीमियम फील चाहिए.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Rahu Kaal: रक्षाबंधन के दिन कब होगा राहुकाल, क्या चंद्र ग्रहण का भी होगा असर, जानें ज्योतिषाचार्य की राय

---विज्ञापन---

राखी बाद में बनेगी स्टाइलिश ब्रेसलेट

इस बार एक और स्मार्ट ट्रेंड देखने को मिल रहा है. कई राखियों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रक्षाबंधन के बाद भी उन्हें पहना जा सके. गोल्ड या सिल्वर बेस के साथ स्टोन और दूसरे एलिमेंट लगाए जाते हैं. देखने में ये राखियां किसी स्टाइलिश ब्रेसलेट या ज्वेलरी जैसी लगती हैं. यानी इन्हें त्योहार खत्म होने के बाद भी इनका यूज किया जा सकता है. यही वजह है कि प्रीमियम राखियों का यह ट्रेंड लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 3 राशियों की जिद के आगे टिकना मुश्किल, बहस से पहले सोच लें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 26, 2026 08:56 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola