हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रंप की धमकी से लेकर T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तैयारी तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

अगर आप दिन की बड़ी खबरों से अछूते रहे हैं, तो यहां आप आज की 10 बड़ी खबरों से रूबरू हो सकेंगे. आइए जानते हैं दिनभर की उन बड़ी खबरों के बारे में, जो सुर्खियों में रहीं.

विज्ञापन

देश-दुनिया में सोमवार, 2 मार्च 2026 को कई बड़ी घटनाएं घटित हुईं, जो पूरे दिन सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं. अगर आप दिन की बड़ी खबरों से अछूते रहे हैं, तो यहां आप आज की 10 बड़ी खबरों से रूबरू हो सकेंगे. आइए जानते हैं दिनभर की उन बड़ी खबरों के बारे में, जो सुर्खियों में रहीं. नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं.

‘युद्ध की तैयारी में भारत’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी को सता रहा हमले का डर, फिर दी गीदड़भभकी

दुनिया में इन दिनों कई देश युद्ध की आग में झुलस रहे हैं. बीते चार वर्षों से रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान और अब ईरान-इजलायल युद्ध वैश्विक शांति के लिए खतरा बना हुआ है. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत एक और युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है.

‘ये इराक नहीं है…’ ईरान ऑपरेशन पर अमेरिका का बड़ा बयान, रक्षा मंत्री ने बताई हमले की वजह

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिका का ईरान में चल रहा सैन्य अभियान इराक युद्ध जैसा नहीं है और ना ही ये कोई अनंत युद्ध है. उन्होंने ये भी साफ किया कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान में सरकार बदलना नहीं है.

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ ऐसी होगी इंग्लैंड की प्लेइंग 11! सेमीफाइनल के लिए करेंगे बड़ा बदलाव?


भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल होने वाला है. 5 मार्च 2026 को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनकी भिड़ंत होने वाली है. इस धमाकेदार मैच के लिए इंग्लैंड अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकता है. 

इजरायल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसी रणबीर कपूर की हीरोइन, डर के साय में गुजार रही रातें

मिडिल ईस्ट में जंग के कारण दुबई से को काफी नुकसान हो रहा है. इतना ही नहीं दुबई में हवाई यातायात भी प्रभावित हो रही है, जिसके कारण बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कलाकार यहां फंस गए हैं. 

विज्ञापन

कतर का एयरस्पेस बंद, इंडिगो और अकासा एयर ने रद्द की खाड़ी देशों की उड़ानें

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के चलते कतर का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है. इसके चलते इंडिगो और अकासा एयर ने खाड़ी देशों की अपनी तमाम उड़ानें 7 मार्च तक रद्द कर दी हैं.

‘भारत-कनाडा करेंगे 50 अरब डॉलर का व्यापार’, PM मोदी ने बताया 2030 का टारगेट

एक तरफ मिडिल ईस्त में हाहाकार मचा हुआ है और वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल चल रही है. वहीं, दूसरी ओर भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चों पर एक बड़ा कदम उठाया है. एक ओर जहां भू-राजनीतिक संकट ने बाजारों को झकझोर दिया है. 

विज्ञापन

Dollar vs Rupees: ₹91 के नीचे गिरा रुपया! क्या इस सुनामी को रोकने के लिए काफी है RBI का खजाना?

भारतीय रुपया पहली बार ₹91 के नीचे पहुंच गया है. मध्य-पूर्व के तनाव और डॉलर की मांग का असर रुपये पर द‍िख रहा है. जानिए RBI के $723 बिलियन के विदेशी मुद्रा भंडार और बाजार पर इसका क्या असर होगा.

कब आएगा iPhone 18 Pro Max और क्या होगा खास? सामने आई बड़ी जानकारी

iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले, A20 Pro चिपसेट, 16GB RAM और 5100mAh बैटरी मिल सकती है. कीमत भी प्रीमियम रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कम बजट वालों के लिए खुशखबरी! 5.20 लाख में घर लाएं ये 7-सीटर कार, माइलेज भी जबरदस्त

अगर आप कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कार ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. सिर्फ 5.20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत और दमदार माइलेज के साथ Maruti Suzuki Eeco आज भी मार्केट में मजबूती से टिकी हुई है. जानिए क्यों लोग इसे आंख बंद करके खरीद रहे हैं.

‘असली हमला अभी बाकी है…’, ईरान को ट्रंप ने दी चेतावनी, क्या घुटने टेक देगा तेहरान?

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी जो हमला हुआ है, वो सिर्फ शुरुआत है और आगे इससे भी ज्यादा बड़े और मजबूत हमले हो सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola