'असली हमला अभी बाकी है…', ईरान को ट्रंप ने दी चेतावनी, क्या घुटने टेक देगा तेहरान?

Iran-Israel War: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी जो हमला हुआ है, वो सिर्फ शुरुआत है और आगे इससे भी ज्यादा बड़े और मजबूत हमले हो सकते हैं.

Iran Israel War

Credit: Social Media

अमेरिका और इजरायल मिलकर एक के बाद एक ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं, जिसकी वजह से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अभी जो हमले हुए हैं, वे सिर्फ शुरुआत हैं और आगे इससे भी ज्यादा तेज और मजबूत हमले देखने को मिल सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ईरान को साफ संदेश देने के लिए शुरुआती कार्रवाई की है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी हमला किया या हालात और बिगाड़े, तो अमेरिका और उसके सहयोगी पूरी ताकत के साथ जवाब देंगे. ट्रंप के इस बयान से दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने आगे क्या कहा?

सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना बेहद ताकतवर है और ईरान को बुरी तरह से मार रही है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अभी तक उन पर पूरी ताकत से हमला किया भी नहीं है, अभी बड़ी लहर आई भी नहीं है. बहुत जल्दी ही बड़ा हमला आने वाला है. ट्रंप ने कहा कि अभी हालात और भी ज्यादा खराब होने वाले हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान पर किए हमले का कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं कर रहा था. ट्रंप का कहना है कि अगर अमेरिका नहीं हमला करता तो ईरान खतरनाक मिसाइल तैयार करने ही वाला था. ट्रंप ने कहा कि ईरान को रोकने के लिए अमेरिका को हमला करना पड़ा.

‘अमेरिका अपनी रक्षा के लिए कुछ भी करेगा’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में ये भी कहा कि अमेरिका अपनी सुरक्षा और सहयोगी देशों की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं और दुनिया को इसके लिए तैयार रहना चाहिए. इस बढ़ते तनाव का असर आम लोगों पर भी दिखने लगा है. मिडिल ईस्ट के कई इलाकों में डर का माहौल है. हवाई हमलों और मिसाइल हमलों की आशंका के चलते लोग सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं. वहीं, इस संकट का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ा है और तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं संभाले गए, तो ये संघर्ष बड़े युद्ध का रूप ले सकता है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अमेरिका, इजरायल और ईरान पर टिकी हुई है कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ