---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

कब आएगा iPhone 18 Pro Max और क्या होगा खास? सामने आई बड़ी जानकारी

iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले, A20 Pro चिपसेट, 16GB RAM और 5100mAh बैटरी मिल सकती है. कीमत भी प्रीमियम रहने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro Max Launch Date: एप्पल हर साल अपने नए आईफोन के साथ टेक दुनिया में हलचल मचा देता है. पिछले साल कंपनी ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी और अब लोगों की नजरें अगली iPhone 18 Series पर टिक गई हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स के चलते iPhone 18 Pro Max पहले से ही सुर्खियों में है. लॉन्च में अभी कई महीने बाकी हैं, फिर भी इसके फीचर्स को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. आइए जानते हैं अब तक सामने आई जानकारी.

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम

अगर डिजाइन की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में बहुत बड़ा बदलाव देखने को शायद न मिले. माना जा रहा है कि इसका लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro Max जैसा ही हो सकता है. हाल ही में प्रो मॉडल के डिजाइन में बदलाव किए गए थे, इसलिए इस बार कंपनी उसी डिजाइन को आगे बढ़ा सकती है. हालांकि नए रंगों के विकल्प जरूर देखने को मिल सकते हैं, जिससे फोन थोड़ा फ्रेश लुक में नजर आए.

---विज्ञापन---

कैमरा सेटअप हो सकता है और भी दमदार

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max के पीछे तीन कैमरों का सेटअप मिल सकता है. इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है.

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो फोटोग्राफी और जूम क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

बड़ी स्क्रीन और स्मूद डिस्प्ले

इस फोन में 6.9 इंच का ProMotion Super Retina XDR डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. यानी स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस करीब 3000 निट्स तक हो सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी.

नया चिपसेट और ज्यादा पावर

iPhone 18 Pro Max में Apple A20 Pro चिपसेट दिए जाने की चर्चा है. इसके साथ पहले से ज्यादा पावरफुल GPU मिल सकता है, जिससे गेमिंग और हैवी टास्क और भी बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे. अफवाहों की मानें तो प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट में 16GB तक RAM दी जा सकती है. यह मल्टीटास्किंग के लिहाज से बड़ा अपग्रेड माना जाएगा.

---विज्ञापन---

बैटरी और चार्जिंग में सुधार

बैटरी को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि इसमें 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है. साथ ही 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है. अगर यह सच होता है तो बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों में सुधार देखने को मिलेगा.

संभावित लॉन्च डेट और कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max को 12 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,54,900 रुपये हो सकती है. वहीं अमेरिका में इसका दाम करीब 1399 डॉलर, कनाडा में 1899 कैनेडियन डॉलर और दुबई में लगभग 4,999 दिरहम हो सकता है.

---विज्ञापन---

हालांकि यह सारी जानकारी फिलहाल लीक्स और अटकलों पर आधारित है. असली तस्वीर तो लॉन्च के समय ही साफ होगी.

ये भी पढ़ें- फोन की बैटरी 2 गुना तक चलेगी! बस ऑन कर दें ये छुपी हुई सेटिंग

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2026 01:26 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola