'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया…', रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

कॉकरोच जना पार्टी (CJP) नेता सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. डिटेन होने के कुछ घंटे बाद CJP की तरफ से दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए.

CJP Protest

CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. (Photo: PTI)

कॉकरोच जना पार्टी (CJP) नेता सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. डिटेन होने के कुछ घंटे बाद CJP की तरफ से दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए. उनका कहना है कि पुलिस ने उनके फोन छीन लिए और वकीलों से मिलने नहीं दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

CJP का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दिल्ली पुलिस को घेरा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ दास, आशुतोष रांका और दूसरे नेताओं को जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है और उन्हें अपने कानूनी प्रतिनिधियों से मिलने नहीं दिया जा रहा. रत्ना सिंह ने ये भी कहा कि उनके फोन छीन लिए गए हैं. उन्होंने X पर लिखा- ”जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन के SHO ने वकील को उनसे मिलने देने से मना कर दिया है और उनके फोन भी ज़ब्त कर लिए गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है.”

‘मैंने कई बार फोन करने की कोशिश की’

PTI से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के कानूनी प्रतिनिधि पुष्ण शर्मा ने कहा कि हिरासत में लिए गए नेताओं से उन्हें मिलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, “मैं व्हॉट्सऐप मैसेज और फोन कॉल के जरिए सौरव दास के लगातार संपर्क में था. उनका आखिरी मैसेज मुझे ये मिला था कि उनसे उनके फोन ले लिए गए हैं. तब से मैंने उन्हें कई बार फोन करने की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है. मैंने SHO से भी कई बार गुजारिश की है कि मुझे उनसे मिलने के लिए अंदर जाने दिया जाए. मैंने पुलिस को बताया है कि उन्हें अपने वकील से मिलने का अधिकार है, लेकिन मुझे बस यही बताया गया है कि उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है और अगर मुझे उनसे किसी बात पर चर्चा करनी हो तो मैं फोन कर सकता हूं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ