'ये इराक नहीं है…' ईरान ऑपरेशन पर अमेरिका का बड़ा बयान, रक्षा मंत्री ने बताई हमले की वजह

मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव पर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान इराक नहीं है कि वहां युद्ध लंबे काल तक जारी रह सकेगा. उन्होंने सोमवार को ईरान पर बढ़ते हमले और मिडिल ईस्ट में US के पिछले हमलों के बीच तुलना को भी खारिज कर दिया.

Iran Israel war

Credit: Social Media

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिका का ईरान में चल रहा सैन्य अभियान इराक युद्ध जैसा नहीं है और ना ही ये कोई अनंत युद्ध है. उन्होंने ये भी साफ किया कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान में सरकार बदलना नहीं है. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने पेंटागन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये इराक नहीं है. ये एक सीमित और तय उद्देश्य वाला अभियान है, अमेरिका किसी लंबे युद्ध में फंसने नहीं जा रहा. उनका कहना था कि इस ऑपरेशन का मकसद केवल अमेरिकी सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अमेरिका का असली उद्देश्य?

पीट हेगसेथ ने बताया कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई किसी देश पर कब्जा करने या उसकी राजनीति बदलने के लिए नहीं है. उनके मुताबिक, अमेरिका ने ये युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन अगर उसकी सुरक्षा पर खतरा आया तो वो कड़ा जवाब जरूर देगा. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका अपने पुराने अनुभवों से सीख चुका है और इस बार रणनीति पूरी तरह अलग है.

इराक युद्ध से तुलना क्यों हो रही है?

दरअसल, इराक युद्ध कई सालों तक चला था और उसमें अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इसी वजह से दुनिया भर में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान में भी वही स्थिति बनेगी. लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि ये ऑपरेशन सीमित समय और सीमित लक्ष्य के लिए है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अब अनंत युद्धों की नीति में विश्वास नहीं करता. अभी तक अमेरिका ने साफ किया है कि जमीनी सैनिक भेजने की कोई योजना नहीं है. फिलहाल कार्रवाई हवाई और तकनीकी माध्यमों तक सीमित है. हालांकि, हालात बिगड़ने पर रणनीति में बदलाव से इनकार भी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ