IND vs ENG: भारत के खिलाफ ऐसी होगी इंग्लैंड की प्लेइंग 11! सेमीफाइनल के लिए करेंगे बड़ा बदलाव?

England Possible Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल होने वाला है. 5 मार्च 2026 को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनकी भिड़ंत होने वाली है. इस धमाकेदार मैच के लिए इंग्लैंड अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकता है. आइए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

England Possible Playing 11

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

England Possible Playing 11: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों देशों का प्रदर्शन टूर्नामेंट अब तक धमाकेदार साबित हुआ है. भारत टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पराजित किया था. अब इंग्लिश टीम बदला लेने और फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. सभी के मन में सवाल है कि इंग्लैंड की प्लेइंग 11 कैसी होगी.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 कैसी होगी?

भारत के खिलाफ महामुकाबले में इंग्लैंड के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. पिछले मैच में रेहान अहमद खेल रहे थे लेकिन वानखेड़े में मैच होगा. इस पिच पर बाउंस मिलता है. ऐसे में उनकी जगह जेमी ओवरटन को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. लियाम डॉसन, आदिल रशीद और विल जैक्स के रूप में उनके पास वैसे भी तीन शानदार स्पिन गेंदबाजी विकल्प होंगे. बल्लेबाजी में जोस बटलर और हैरी ब्रूक पर फैंस की नजर रहने वाली है.

विज्ञापन

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पूरा स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.

क्या टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा कोई बदलाव?

टीम इंडिया ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसा लग रहा है, जैसे भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी सबसे बेहतरीन प्लेइंग 11 ढूंढ ली है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं, वहीं ईशान किशन को नंबर 3 का स्पॉट दे दिया गया है. जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल पर गेंदबाजी का मुख्य रूप से दारोमदार रहेगा. टीम इंडिया शायद ही अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बदलना चाहेगी.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ