होर्मुज पर टोल या फीस देने से 60 देशों ने एक साथ किया इनकार, क्या होगा ईरान का अगला कदम?

60 से ज्यादा देशों ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सभी ने एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर टोल और फीस लगाने का विरोध किया है.

strait of hormuz

होर्मुज पर टोल या फीस देने से 60 देशों ने एक साथ इनकार कर दिया है. (Photo: ANI/AI)

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से जारी लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही. ईरान बर्बादी की कगार पर खड़ा है, करेंसी क्रैश हो गई है और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है. इसी बीच 60 से ज्यादा देशों ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सभी ने एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर टोल और फीस लगाने का विरोध किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मकसद?

यूरोपीय संघ ने सोमवार को ये ऐलान किया है कि जिस होर्मुज पर ईरान कब्जा करके बैठा है और आने-जाने वाले जहाजों के लिए टोल अनिवार्य कर रहा है, वहां अब किसी तरह का शुल्क नहीं दिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और सिंगापुर समेत 33 बाकी देशों के साथ ही सभी यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने ये संकल्प लिया है. इसका मकसद है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नेविगेशन की आजादी की रक्षा होती रहे.

अमेरिका ने खारिज की ईरान की शर्तें

ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए 7 शर्तें रखी थीं, जिन्हें अमेरिका ने खारिज किया था और बदले में कतर के जरिए ईरान के लिए एक प्रस्ताव भिजवाया था. लेकिन ईरान ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और ईरान के प्रस्ताव के बदले भेजे गए अमेरिका के जवाब को नकार दिया है. ईरान के नेशनल सिक्योरिटी चीफ और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने अमेरिका के जवाब को खारिज करके इसे अनुचित बताया है. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए अमेरिका को उन मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा, जिनका जिक्र ईरान ने अपने प्रस्ताव में किया है. जब तक अमेरिका शर्तों को नहीं मानेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को खोला नहीं जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ