'आगे भी जारी रहेगा ये आंदोलन…', हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेता ‘हाई टी’ में शामिल होने पहुंचे. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला भी चाय पर चर्चा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ये साफ कर दिया कि विपक्षी गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा.

Congress MP Rajeev Shukla

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हाई टी में शामिल होने के लिए सांसद राजीव शुक्ला भी पहुंचे हैं. (Photo: ANI)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेता ‘हाई टी’ में शामिल होने पहुंचे. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला भी चाय पर चर्चा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ये साफ कर दिया कि विपक्षी गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा. राजीव शुक्ला ने कहा, ”ये आंदोलन तब तक चलता रहेगा, जब तक सरकार और चुनाव आयोग स्थिति को समझ नहीं लेते और मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं दे देते.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया…’, रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

विज्ञापन

‘कल का प्रदर्शन काफी सफल रहा’

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने आगे कहा, ”INDIA गठबंधन के सदस्य एकजुट हो रहे हैं. इस दौरान इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. नतीजतन, कल का विरोध प्रदर्शन बहुत सफल रहा. इस विरोध प्रदर्शन में लाखों लोग शामिल हुए। इतने बड़े पैमाने का आंदोलन दशकों में नहीं देखा गया है. ये विपक्षी गठबंधन के लिए एक बड़ी सफलता है.” दरअसल, विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लीगल टीम ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL में 11 याचिकाकर्ताओं के नाम हैं. इनमें मुख्य याचिकाकर्ता राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और मोहम्मद बशीर का नाम शामिल हैं.

SIR पर उठाए सवाल

विपक्ष की याचिका वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर दायर की गई है. राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बनना चाहिए. दरअसल, कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए ‘चलो दिल्ली-मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ का आह्वान किया था. लेकिन रविवार को CJI ने मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश ने लंबित न्यायिक मामलों के मद्देनजर मुलाकात के बजाय औपचारिक याचिका के जरिये अदालत का रुख करने को कहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ