सात साल बाद अपडेट की गई आवश्यक दवाओं की सूची, 34 नई दवा जोड़ी तो 26 हटाई गई

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची जारी की है। इस सूची में कुल 384 दवाओं के नाम हैं। यह सूची वर्ष 2015 के बाद अब सात साल बाद अपडेट की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा यह एक बहुत लंबी प्रक्रिया है। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची जारी की है। इस सूची में कुल 384 दवाओं के नाम हैं। यह सूची वर्ष 2015 के बाद अब सात साल बाद अपडेट की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा यह एक बहुत लंबी प्रक्रिया है। बड़ी संख्या में विशेषज्ञों के साथ परामर्श का कई बैठकों का दौर चला। जिसके बाद नई सूची फाइनल की गई है।

अभी पढ़ें Gujarat: केजरीवाल बोले- कांग्रेस पार्टी खत्म, अब उस पर न करें अपना वोट खराब

 

 

केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा ये दवाएं आने वाले दिनों में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में पहुंच, सामर्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। दवाओं की वहनीयता और उपलब्धता के पीएम मोदी के दावे के लिए उपयोगी साबित होगी।

अभी पढ़ें हैदराबाद में जुबली हिल्स बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

जानकारी के मुताबिक 34 नई दवाओं को आवश्‍यक दवाओं की इस सूची में शाम‍िल क‍िया गया है। वहीं, केंद्र सरकार ने न‍िवर्तमान दवाओं की ल‍िस्‍ट से 26 दवाओं को हटाया है। जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 13, 2022 03:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें