Numerology Prediction 16 September 2026: 16 सितंबर, 2026 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, यह इनोवेशन, स्मार्ट वर्क और नई सोच के साथ मान-सम्मान का दिन साबित हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1 + 6 यानी 7 है, जबकि पूरी तारीख यानी 16 – 09 – 2026 का योग 1 + 6 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 26, फिर कुल योग 2 + 6 = 8 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 7 और भाग्यांक 8 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 7 का संबंध केतु से है, जो रहस्य, शोध कार्य, अंतर्ज्ञान, मोक्ष, आध्यात्मिक विकास आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 8 के स्वामी शनि, जो श्रम से सफलता, स्थिरता, कर्म, दृढ़ निश्चय आदि के कारक हैं.
दूसरी ओर, 16 सितंबर का दिन बुधवार है, जिसके स्वामी बुध हैं. इस प्रकार 16 सितंबर के दिन के उपर केतु के मूलांक 7 और शनि के भाग्यांक 8 की ऊर्जा के साथ बुध का भी असर रहेगा. इससे यह दिन बेहद अनूठा बन गया है. इस प्रकार के इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग का सभी मूलांकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन यह 3 मूलांक वालों के लिए बेहद फलदायी होने के योग दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनका समय बदल सकता है और अटके काम बनने के साथ धन लाभ होने के योग हैं?
16 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल
मूलांक 5 के जातकों के लिए 16 सितंबर का दिन बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. बिजनेस, बैंकिंग, फायनेंस, आईटी फील्ड से जुड़े आधिक लाभ की स्थिति में होंगे. पार्टनरशिप की बिजनेस में धन के आमद बढ़ेगी. कोई नया कान्ट्रैक्ट साइन हो सकता है. अटके काम पूरे होंगे. आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी. फॅमिली का सहयोग बना रहेगा.
16 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल
मूलांक 6 के लोगों के लिए 16 सितंबर का दिन जीवन में भौतिक सुखों को बढ़ाने वाला साबित होगा. आर्ट्स, फिल्म, फैशन, मीडिया, लग्जरी सामान, होटल आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. लाइफ पार्टनर से पूरा हेल्प मिलेगा. ससुराल पक्ष से भी मदद मिलेगी. इनकम के नए स्रोत आने से धन की चिंता कम होगी.
16 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल
मूलांक 7 के लोगों के लिए यह दिन उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है, क्योंकि इस दिन की ऊर्जा आपको बेहद सूट करेगी. आत्मविश्वास एक अलग लेवल पर होगा. फंसा हुआ धन निकल सकता है. रिसर्च, कोडिंग, सॉफ्टवेयर, ज्योतिष, लेखन से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में होंगे. गुरु या मेंटर की मदद से उलझे काम सुलझ जाएंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.