हैदराबाद में जुबली हिल्स बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

fire

हैदराबाद: हैदराबाद में जुबली हिल्स रोड पर एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई है। इमारत में 800 जुबली पब है। आग की लपटें तीसरी मंजिल तक फैल गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

डीसीपी वेस्ट जोन (हैदराबाद) के अनुसार, आग एक कार्यालय के अंदर लगी, जो चालू नहीं था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।

कुछ घंटे पहले आग लगने से गई थी 8 लोगों की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में एक बड़ा हादसा मंगलवार सुबह हुआ था। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। यहां एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लग गई। ये आग इललेक्ट्रिक बाइक को चार्ज करते वक्त लगी। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते इसने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में आग लगी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ