Jio यूजर्स के लिए गुडन्यूज, भारतीय भाषाओं में एक साल तक फ्री मिलेंगे कैनवा के प्रीमियम डिजाइन टूल

Jio यूजर्स के लिए बड़ी गुडन्यूज है. उपभोक्ताओं को डिजाइन ऐप कैनवा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की भारतीय भाषाओं में एक साल तक मुफ्त सुविधा मिलेगी.

Jio Users

Jio यूजर्स के लिए गुडन्यूज (Photo: AI)

Jio यूजर्स के लिए बड़ी गुडन्यूज है. उपभोक्ताओं को डिजाइन ऐप कैनवा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की भारतीय भाषाओं में एक साल तक मुफ्त सुविधा मिलेगी. जियो और कैनवा के बीच हुई डील से ये पहल की जा रही है. दोनो कंपनियों ने संयुक्त बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी. उपयोगकर्ता माईजियो ऐप के जरिये कैनवा प्रो या कैनवा प्रो लाइट की सुविधा ले सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस का बयान

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष किरण थॉमस ने बयान में कहा, ”कैनवा के जरिये हम लाखों भारतीयों को विश्वस्तरीय, एआई (कृत्रिम मेधा) आधारित डिजाइन टूल मुफ्त में एक क्लिक से उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि हर विद्यार्थी, क्रिएटर, उद्यमी और छोटा कारोबारी डिजिटल रूप से आगे बढ़ते भारत में अपनी पसंदीदा भाषा में कुछ बना सके, सीखे, आगे बढे और कमा सके.” कैनवा में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट के साथ AI आधारित डिजाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल पेशेवर प्रस्तुतियां, प्रचार सामग्री आदि तैयार करने के लिए किया जा सकता है.

COO ने क्या कहा?

कैनवा के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) क्लिफ ओब्रेक्ट ने कहा, ”जियो के साथ साझेदारी भारत में हमारी यात्रा का एक नया और उत्साहजनक अध्याय है. इससे देशभर में लाखों और लोगों तक कैनवा की शक्ति पहुंचाने में मदद मिलेगी और हर व्यक्ति को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने, संवाद करने तथा अपने विचारों को वास्तविक रूप देने में सक्षम बनाया जा सकेगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ