IND vs AFG Highlights: दूसरे T20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने जीती सीरीज, संजू-नीतीश ने किया कमाल

India vs Afghanistan 2nd T20I Highlights: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

IND vs AFG 2nd T20

टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मुकाबले में भी 7 विकेट से दर्ज की जीत (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG 2nd T20I Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम खेला गया. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला किया था. जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 14.5 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज को अब 2-0 से अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को इस बार भी खराब शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. कप्तान इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों में अहम 37 रन बनाए. इसके अलावा दरविश रसूली ने भी 26 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. हालांकि गुलबदीन नैब और सिद्दिकुल्लाह अटल ने दूसरे मुकाबले में भी बहुत ज्यादा निराश किया है. 

विज्ञापन

अंत में अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी 20 रन जोड़े. वहीं उनका साथ देते हुए ऑलराउंडर राशिद खान ने 16 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट हासिल किया. जिसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी 2 विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया. लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा दिखा है. 

टीम इंडिया को मिली धमाकेदार जीत 

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. 259.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. वहीं उनका साथ देते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी 19 गेंदों में 39 रन बनाए. 206.26 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अभिषेक ने 2 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के जड़े. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 11 रन ही बना सके. 

विज्ञापन

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए. किशन ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने भी नाबाद 15 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 14.5 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बना दिए. 7 विकेट से इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. वहीं अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 3 विकेट हासिल किए. अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने जीती सीरीज

पहले की तरह दूसरे टी-20 मैच में भी टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया है. इस बार भारतीय टीम ने 15वें ओवर में मुकाबला खत्म किया है. संजू सैमसन ने बल्ले से 57 रनों की पारी खेली, तो वहीं ईशान किशन ने भी नाबाद 38 रन बनाए हैं. अफगानिस्तान के लिए 3 विकेट राशिद खान ने झटके हैं.

IND vs AFG Live Score: राशिद ने श्रेयस अय्यर को किया आउट

राशिद खान ने अपनी टीम अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई है. कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 11 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 ओवरों के बाद 3 विकेट गंवाकर 125 रन बनाए हैं.

IND vs AFG Live Score: अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे संजू सैमसन

संजू सैमसन ने शानदार कमबैक करते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. हालांकि उसके 2 गेंद बाद वो पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन 22 गेंदों में 57 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 7.4 ओवरों के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं.

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

भारतीय क्रिकेट टीम को 7वें ओवर में पहला झटका लगा है. राशिद खान ने 39 रनों के स्कोर पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा है. इसी के साथ सलामी जोड़ी टूट गई. टीम इंडिया ने 6.2 ओवरों के बाद 1 विकेट गंवाकर 88 रन बनाए हैं.

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया के नाम हुआ पावरप्ले

टीम इंडिया ने बल्लेबाजी के दौरान पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. भारत ने 6 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 82 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी की है.

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू

टीम इंडिया 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरे हैं. वहीं मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया को मिला 160 रनों का लक्ष्य

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए 160 रन बनाने होंगे. अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने 37 रन बनाए. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट झटके. वहीं अर्शदीप सिंह को भी 2 सफलता मिली.

IND vs AFG Live Score: जसप्रीत बुमराह को मिली बड़ी सफलता

अफगानिस्तान की टीम ने 8वां विकेट गंवा दिया है. मोहम्मद नबी 20 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं. वहीं राशिद खान नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार बने हैं. दोनों विकेट के कारण अफगान टीम को बड़ा नुकसान हुआ. 19.1 ओवरों में अफगान टीम ने 8 विकेट गंवाकर 148 रन बनाए हैं.

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा बैक टू बैक झटका

अफगानिस्तान की टीम अब लगातार विकेट गंवा रही है. दरविश रसूली 26 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने हैं. ऐसे में 15 ओवरों के बाद अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 105 रन बनाए हैं.

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

अफगानिस्तान की आधी टीम 14वें ओवर पवेलियन लौट गई है. अजमतुल्लाह उमरज़ई सिर्फ 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. इसी के साथ 14वें ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए हैं.

IND vs AFG Live Score: रेड्डी को लगातार दूसरे ओवर में मिला विकेट

अफगानिस्तान की टीम ने बहुत ही कम समय में 3 विकेट गंवा दिए हैं. जिसके कारण ही अफगानिस्तान टीम मुश्किल में नजर आ रही है. गुलबदीन नैब सिर्फ 10 रन बनाकर रेड्डी को विकेट गंवा बैठे. अफगान टीम ने 11 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 73 रन बना सकी है.

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने गंवाया तीसरा विकेट

अफगानिस्तान की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. सिद्दिकुल्लाह अटल सिर्फ 12 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने मैच में कमबैक किया किया है. अफगान टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 67 रन बनाए हैं.

IND vs AFG Live Score: नीतीश कुमार रेड्डी को मिली सफलता

अफगानिस्तान की टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है. इब्राहिम जादरान को नीतीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेज दिया है. जादरान 37 रन बनाकर आउट हुए हैं. अफगानिस्तान की टीम ने 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए हैं.

IND vs AFG Live Score: गुरबाज़ को अर्शदीप ने भेजा पवेलियन

अफगानिस्तान की टीम को दूसरे मुकाबले में भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ बिना खाता खोले ही अर्शदीप सिंह का शिकार बने है. अफगानिस्तान की टीम ने 2 ओवरों में दो रन बनाकर 1 विकेट गंवाया है.

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी हुई शुरू

टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी है. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ क्रीज पर उतरे हैं. वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर फेंक रहे हैं.

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सिद्दिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी. 

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर दूसरे टी-20 मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में इस मुकाबले में भी अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.

IND vs AFG Live Score: कौन लेगा चक्रवर्ती की जगह?

इंजरी के कारण वरुण चक्रवर्ती दूसरे टी-20 मैच में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि दूसरे मुकाबले में उनकी जगह कौन प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेगा. रवि बिश्नोई अपनी बारी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

IND vs AFG Live Score: वैभव या संजू, किसे मिलेगा दूसरे T20 मैच में मौका?

संजू सैमसन पहले टी-20 मैच में फेल हो गए थे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्यों दूसरे टी-20 मैच में भी उन्हें मौका मिलेगा या नहीं? अगर संजू को बाहर नहीं बिठाया, तो वैभव सूर्यवंशी का इंतजार और भी लंबा हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ