Gujarat: केजरीवाल बोले- कांग्रेस पार्टी खत्म, अब उस पर न करें अपना वोट खराब

Delhi, Delhi CM Arvind Kejriwal, Pm Narendra Modi, Manish Sisodia, Satyendra Jain, Delhi Liqour Policy

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

अहमदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा गुजरात में कांग्रेस पार्टी ‘समाप्त’ हो गई है। उन्होंने कहा मीडिया को अब उनके सवालों को लेना बंद कर देना चाहिए। लोगों को अब उनके सवालों की परवाह ही नहीं करनी चाहिए।

आगे दिल्ली के सीएम बोले लोगों को अब कांग्रेस पर ‘अपना वोट बर्बाद’ नहीं करना चाहिए। बता दें कि दिसंबर 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब गुजरात में विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। फिलहाल केजरीवाल गुजरात में हैं। इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पंजाब में आप सरकार गुजरात चुनावों के विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है जबकि पंजाब दिवालिया होने के कगार पर है। इन आरोपों पर ही प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस खत्म हो गई है।

केजरीवाल ने आप को राज्य में भाजपा के एकमात्र विकल्प के रूप में पेश किया है। हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद आप अन्य राज्यों में अपने पदचिह्नों का विस्तार करने की कोशिश कर रही है। आप ने 2017 के विधानसभा चुनाव में गुजरात में पदार्पण किया था। लेकिन उस समय खाता नहीं खोल पाई थी। गुजरात में फरवरी 2021 में सूरत नगर निगम (एसएमसी) चुनावों में भाजपा ने 93 सीटें जीती और आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें प्राप्त की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ