Samsung Galaxy S25, S25+, S25 Ultra price leaked: सैमसंग ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 22 जनवरी को अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट, गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा लॉन्च करेगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस बार चौथा वैरिएंट भी आने की उम्मीद है, जिसे कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S25 स्लिम के नाम से लॉन्च कर सकती है। लॉन्च इवेंट से पहले, फोन की कीमत लीक हो गई है। हालांकि ये प्राइस यूरोपियन है और भारतीय बाजार में इसकी कीमत थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन लीक हुई कीमत से हमें इस बार फोन की कीमत के बारे में एक अंदाजा मिल जाता है।
Samsung Galaxy S25 Series की कीमत
यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में नई सीरीज के प्राइस का खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी S25 की कीमत बेस 128GB वैरिएंट के लिए 964 यूरो होगी, जो लगभग 85,000 रुपये है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 256GB और 512GB वाले मॉडल की कीमत 1,026 यूरो और 1,151 यूरो हो सकती है जो क्रमशः 91,000 रुपये और 1,01,000 रुपये के आसपास है।
Galaxy S25 Ultra का प्राइस बढ़ेगा
वहीं, इस बार गैलेक्सी S25+ की कीमत 256GB वर्जन के लिए 1,235 यूरो यानी लगभग 1,09,000 रुपये और 512GB मॉडल के लिए 1,359 यूरो लगभग 1,20,000 रुपये से शुरू हो सकती है। जबकि इस सीरीज के टॉप गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 1,557 यूरो बताई जा रही है, जो लगभग 1,38,000 रुपये है, जबकि 1TB वाले वेरिएंट की कीमत 1,70,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
ये भी पढ़ें : 500 टीवी चैनल्स देखें फ्री में…BSNL ने इन राज्यों में भी शुरू की खास सर्विस
मिलेगा 1TB तक स्टोरेज
रिपोर्ट में नई सीरीज के कलर ऑप्शन और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की भी जानकारी मिल रही है। लीक्स के अनुसार, गैलेक्सी S25 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वैरिएंट में आ रहा है, जबकि गैलेक्सी S25+ में 128GB ऑप्शन नहीं होगा। इस बीच, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 1TB तक स्टोरेज ऑफर कर सकता है।
अल्ट्रा मॉडल में मिलेंगे खास कलर ऑप्शन
91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, लाइनअप के लिए कई कलर ऑप्शन आने वाले हैं। गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ को आइसी ब्लू, मिंट, नेवी और सिल्वर शेड में पेश किए जाने की उम्मीद है। जबकि गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम सिल्वर ब्लू सहित ज्यादा प्रीमियम कलर ऑप्शन मिलेगा।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines