Truecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें अनलिस्ट करने का पूरा तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स 

क्या आप भी नहीं चाहते कि कोई Truecaller पर आपका मोबाइल नंबर सर्च करके नाम और दूसरी जानकारी देख सके? सिर्फ ऐप डिलीट करने से काम नहीं चलेगा. जानें अकाउंट डीएक्टिवेट करने से लेकर नंबर को हमेशा के लिए अनलिस्ट करने तक का पूरा तरीका.

TRUECALLER

अगर आपको Truecaller से अपना नंबर और नाम हटाना है तो सिर्फ ऐप डिलीट करने से काम नहीं चलेगा. (Image Credit-AI)

आजकल अनजान नंबर से कॉल आने पर ज्यादातक लोग Truecaller की मदद लेते हैं. इससे कॉल करने वाले का नाम पता करने और स्पैम कॉल की पहचान करने में आसानी होती है. लेकिन कई बार लोग नहीं चाहते कि को दूसरी व्यक्ति उनका नंबर Truecaller पर सर्च करके उनका नाम या उससे जुड़ी जानकारी देख सके. अगर आप भी अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क हैं और Truecaller से अपना नंबर हटाना चाहते हैं तो उसका तरीका जानना जरूरी है. चलिए जानते हैं वो तरीका.

विज्ञापन

पहले Truecaller अकाउंट को करें डीएक्टिवेट

Truecaller से नंबर हटाने के लिए सबसे पहले आपको अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा. Android और iPhone में इसके लिए थोड़ा अलग तरीका है. अगर आप Android फोन इस्तेमल करते हैं तो Truecaller ऐप खोलों और स्क्रीन पर ऊपर की तरफ तीन डॉट वाले मैन्यू पर क्लिक करें. वहीं, iPhone यूजर्स को अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा. इसके बाद Settings में जाएं और Privacy Centre का विकल्प चुनें.

विज्ञापन

Deactivate My Account पर करें क्लिक

इसके बाद प्राइवेसी सेंटर में आपको Deactivate My Account का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करने के बाद ऐप आपसे अकाउंट बंद करने की पुष्टी मांगेगा. स्क्रीन पर दी गई जानकारी पढ़ें और Yes पर क्लिक करने के बाद Continue का ऑप्शन चुनें. इससे आपका Truecaller अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा. ध्यान रखें कि अकाउंट बंद के बाद आप Caller Identification, Spam Protection और अकाउंट से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

अकाउंट बंद करने के बाद भी नंबर नहीं हटेगा

अगर आपको लगता है कि Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट करते ही आपका मोबाइल नंबर भी कंपनी के रिकॉर्ड से हट जाएगा, तो ऐसा जरूरी नहीं है. नंबर को Truecaller की डायरेक्टरी से हटाने के लिए अलग से अनलिस्टिंग रिक्वेस्ट भेजी पड़ती है. इसलिए अगर आपक चाहते हैं कि दूसरे लोग Truecaller पर आपका नंबर सर्च करके उससे जुड़ी जानकारी न देख सकें, तो अकाउंट डीएक्टिवेट करने के बाद अगला स्टेप भी पूरा करें.

विज्ञापन

Truecaller से मोबाइल नंबर हटाने का तरीका

अपना नंबर अनलिस्ट करने के लिए सबसे पहले Truecaller की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां Unlisting सेक्शन खोलें और Unlist Your Number का ऑप्शन चुनें. इसके बाद दिए गए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. नंबर सही होने की जांच करने के बाद Confirm पर टैप करें. इस तरह आपकी अनलिस्टिंग रिक्वेस्ट कंपनी के पास सबमिट हो जाएगी.

नंबर हटने में लग सकता है 24 घंटे का समय

Truecaller के मुताबिक, नंबर हटाने की प्रक्रिया पूरी होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. इसलिए रिक्वेस्ट सबमिट करते ही आपका नंबर तुरंत हट जाए, यह जरूरी नहीं है. प्रक्रिया पूरी होने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है. अगर तुरंत नंबर दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी रिक्वेस्ट सबमिट नहीं हुई है.

विज्ञापन

Truecaller पर नाम बदलना के लिए ये करें

अगर आप Truecaller पर सिर्फ अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, नाम बदलने और मोबाइल नंबर को अनलिस्ट करने की प्रक्रिया अलग-अलग है. अगर आपका मकसद नंबर को Truecaller की डायरेक्टरी से हटाना है, तो केवल नाम बदलने से काम नहीं चलेगा. इसके लिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने के बाद अनलिस्टिंग रिक्वेस्ट भेजना जरूरी है.

प्राइवेसी के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Truecaller से नंबर हटाने के लिए सिर्फ ऐप अनइंस्टॉल करना काफी नहीं है. पहले अकाउंट डीएक्टिवेट करें और फिर ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए नंबर अनलिस्ट करने की रिक्वेस्ट भेजें. इससे आपका नंबर Truecaller की डायरेक्टरी से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अगर आप अपनी निजी जानकारी को लेकर सतर्क रहते हैं, तो इन दोनों स्टेप्स को पूरा करना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ