iPhone Duo की बिक्री शुरू, 81500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी मौका
Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की भारत में बिक्री शुरू हो गई है. 2.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन पर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट मिल सकता है. जानिए फोन की कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की पूरी डिटेल.
स्टोर पर iPhone Duo की बिक्री आज से शुरू हो गई है. (Image Credit- APPLE/ ANI)
Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बिक्री आज यानी 23 अक्टूबर से भारत में शुरू हो गई है. सितंबर में Surprise and Shine इवेंट के दौरान पेश किए गए इस फोन का इंतजार अब खत्म हो गया है. कंपनी ने इसके साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किए थे, लेकिन इन दोनों फोन की बिक्री पहले ही शुरू हो गई थी. iPhone Duo के लिए पिछले हफ्ते प्री-ऑर्डर शुरू हुए थे. अब ग्राहक इसे Apple के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. फोन के साथ कंपनी कई ऑफर भी दे रही है, जिनमें 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट और 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है.
विज्ञापन
iPhone Duo की भारत में कितनी है कीमत?
Apple के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चार स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. इसके बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज मिलती है, जबकि टॉप वेरिएंट में 2TB तक स्टोरेज दी गई है. फोन की कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे.
विज्ञापन
स्टोरेज वेरिएंट
कीमत
256GB
2,99,900 रुपये
512GB
3,24,900 रुपये
1TB
3,74,900 रुपये
2TB
4,49,900 रुपये
दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं फोन
iPhone Duo को स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इसे Apple के ऑनलाइन स्टोर के अलावा Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Lotus Electronics और दूसरे चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं.
मिल रहा 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट
नया iPhone Duo खरीदने वालों के लिए Apple का ट्रेड इन प्रोग्राम भी उपलब्ध है. इसक तहत iPhone 13 या उससे ऊपर के मॉडलको एक्सचेंज करने पर 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है.हालांकि एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और उस टाइम उपलब्ध ऑफर पर निर्भर करेगी. इसलिए हर ग्राहक को इतनी रकम मिले, यह जरूरी नहीं है.
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Apple’s first foldable, iPhone Duo, goes on sale in India. Customers walk in to experience the iPhone Duo at Apple’s Saket store in Delhi https://t.co/CL9JhYOsB8
Apple कुछ बैंकों के कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रहा है. इसमें American Express, Axis Bank और ICICI Bank के एलिजिबल कार्ड शामिल हैं. इसके अलावा, ग्राहक 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुन सकते हैं. फोन खरीदने पर तीन महीने के लिए Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इन ऑफर्स का लाभ लेने से पहले संबंधित नियम और शर्तें जांचना जरूरी है.
iPhone Duo की खासियत
iPhone Duo में फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है, जो किताब की तरह खुलता है. फोन के बाहर की तरफ 5.4 इंच की Super Retina XDR स्क्रीन और अंदर की तरफ 7.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है. वहीं परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट दिया गया है. यह फोन iOS 27.1 पर चलता है और Siri AI समेत Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है.
विज्ञापन
कैसा है iPhone Duo का कैमरा?
फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल का डुअल Fusion रियर कैमरा सिस्टम मिलता है. इसमें मेन कैमरे के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा, फोन को खोलने पर वीडियो कॉल के लिए अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा भी मिलता है.
44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा
iPhone Duo में डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर दिया गया है. Apple का दावा है कि फोन की अंदरूनी स्क्रीन पर वीडियो प्लेबैक के दौरान 31 घंटे तक और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है. हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप फोन के इस्तेमाल, सेटिंग्स और दूसरी स्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.