eMudhra के सिक्योरिटी सिस्टम में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए टीम का गठन; जानिए क्या है पूरा मामला?

Digital Signature Certificates: MeitY ने बताया कि डिजिटल सर्टिफिकेट से जुड़ी दूसरी व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है और वैश्विक भरोसे के ढांचे के अंतर्गत संचालित होती है. इस व्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करना होता है.

eMudhra

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की ऑडिटिंग में MeitY की भूमिका नहीं है. (Photo: https://emudhradigital.com/)

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने डिजिटल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने वाली कंपनी eMudhra के पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) से जुड़े सुरक्षा मामले को गंभीरता से लिया है. मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का असर सीमित रहा है और भारत में डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट और ई-साइन सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी बयान दिया है.

विज्ञापन

क्या है eMudhra और किस तरह से सुरक्षा का खतरा?

मंत्रालय के मुताबिक, eMudhra दो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती है. पहली सेवा के तहत कंपनी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट जारी करती है और ई-साइन की सुविधा उपलब्ध कराती है. इन सेवाओं का नियमन सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय नियंत्रक प्रमाणन प्राधिकरण (CCA) द्वारा किया जाता है. दूसरी सेवा के तहत कंपनी ऐसे डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करती है, जिन पर प्रमुख वेब ब्राउजर और ऑपरेटिंग सिस्टम भरोसा करते हैं. इनका इस्तेमाल वेबसाइटों, सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन संचार को सुरक्षित बनाने के लिए किया जाता है. मंत्रालय के अनुसार, हाल में सामने आई सुरक्षा संबंधी घटना इसी दूसरे क्षेत्र से जुड़ी है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत होती है ऑडिटिंग

MeitY ने बताया कि डिजिटल सर्टिफिकेट से जुड़ी दूसरी व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है और वैश्विक भरोसे के ढांचे के अंतर्गत संचालित होती है. इस व्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करना होता है. साथ ही, इसकी स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा ऑडिटिंग भी की जाती है. इनमें BDO इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से किए जाने वाले वेबट्रस्ट ऑडिट शामिल हैं. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की ऑडिटिंग में MeitY की भूमिका नहीं है. इसलिए इस मामले को कंपनी की सभी सेवाओं में सुरक्षा संबंधी समस्या के तौर पर देखना सही नहीं होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ