Dark.ai क्या है? ChatGPT को टक्कर देगा दीपिंदर गोयल का नया AI, फाउंडर्स से लेकर सरकार तक कर सकेंगी इस्तेमाल 

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल अब AI की दुनिया में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं. उन्होंने Eternal के नए प्रोजेक्ट Dark.ai का टीजर जारी किया है. जानिए कौन इसे इस्तेमाल कर सकेगा और क्या होंगी इसकी खासियत.

DARK Ai

दीपिंदर गोयल ने Eternal के नए प्रोजेक्ट Dark.ai का टीजर जारी किया है. (Image Credit-YT (Raj Shamani ))

Zomato और Eternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भी बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए Dark.ai को टीज किया है. गोयल ने बताया कि Eternal की तरफ से आने वाला यह नया AI प्रोजेक्ट जल्द पेश किया जाएगा. हालांकि, अभी कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि Dark.ai आखिर क्या होगा और इसे कौन इस्तेमाल कर पाएगा.

विज्ञापन

दीपिंदर गोयल ने किया Dark.ai को टीज

दीपिंदर गोयल ने 21 अक्टूबर को X पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, “Dark.ai – from the house of Eternal. Coming soon.” पोस्ट के साथ एक डेस्कटॉप मॉनिटर और लैपटॉप की तस्वीर भी शेयर की गई, जिनकी स्क्रीन पर DARK BY ETERNAL लिखा दिखाई दे रहा था.

विज्ञापन

क्या है Dark.ai और क्यों है खास?

ternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने Dark.ai नाम से एक नए एआई प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिसे 2026 के अंत तक लॉन्च करने का लक्ष्य है.  Dark.ai की दो प्रमुख खूबियां बताई जा रही हैं. पहली है प्राइवेसी और डेटा पर यूजर का पूरा कंट्रोल. यह AI Eternal के अपने सर्वर पर चलेगा और ओपन-वेट AI मॉडल्स पर आधारित होगा. दावा है कि यूजर की जानकारी एन्क्रिप्टेड रहेगी और उस पर उसका ही नियंत्रण होगा. इससे AI पुरानी बातचीत और उसके संदर्भ को याद रख सकेगा, लेकिन कंपनी या उससे जुड़ा कोई व्यक्ति यूजर की निजी जानकारी को पढ़ नहीं पाएगा.

दूसरी खासियत इसके जवाब देने का तरीका है. Dark.ai को इस तरह तैयार करने का दावा किया गया है कि यह यूजर को खुश करने या उसकी बातों में हां में हां मिलाने के बजाय सही और सटीक जवाब देने पर ध्यान देगा, भले ही जवाब कड़वा क्यों न हो. इसे स्टार्टअप फाउंडर्स, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, कंपनियों और सरकारी संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है, जहां संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा बेहद अहम होती है.

विज्ञापन

कौन कर पाएगा इस्तेमाल?

मिली जानकारी के मुताबिक, Dark.ai को फाउंडर्स, रिसर्चर्स, वैज्ञानिक, कंपनियां और सरकारें इस्तेमाल कर सकेंगी. यानी इसका इस्तेमाल सिर्फ आम यूजर्स तक सीमित रहने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, अलग-अलग कैटेगरी के यूजर्स को कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कब लॉन्च होगा Dark.ai?

फिलहाल Dark.ai को लेकर कंपनी ने सिर्फ एक टीजर जारी किया है. इसके इस्तेमाल का तरीका, फीचर्स, कीमत और आधिकारिक लॉन्च की जानकारी अभी सामने आना बाकी है. आने वाले समय में कंपनी की ओर से ज्यादा जानकारी मिलने के बाद ही पता चलेगा कि Dark.ai Eternal के टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो में किस तरह की भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ