Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर्व पर खीर बनाने और खाने का महत्व है. खीर को खुले आसमान के नीचे चांद की रोशनी में रखने की परंपरा है. आइये इसके पीछ के कारण के बारे में जानते हैं.

Sharad Purnima .jpg

शरद पूर्णिमा पर रात के समय चंद्रमा की रोशनी में खीर का प्रसाद रखने के बाद इसे ग्रहण किया जाता है. (Photo Credit - AI)

Sharad Purnima 2026: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा. शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर बनाकर चांद की रोशनी के नीचे रखने की परंपरा है. शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद बनाया जाता है. खीर बनाने और इसे चांद की रोशनी में रखने की परंपरा के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा

लंबे समय से शरद पूर्णिमा पर खीर मनाने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन खीर बनाने के बाद चांद की रोशनी में रखी जाती है. ऐसा माना जाता है कि, शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा होती है. इस दिन खीर को चांद की रोशनी में रखकर खाने से इसके औषधीय गुण बढ़ जाते हैं. आइये इसके पीछे छिपे कारणों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

खीर की परंपरा का धार्मिक कारण

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, चंद्रमा पूर्णिमा के दिन 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी शीतल चांदनी से अमृत वर्षा होती है. इसके प्रभाव से खीर के गुण बढ़ जाते हैं. इसे खाने से सेहत को लाभ होता है. शरद पूर्णिमा पर कोजागरी पूजा भी की जाती है. कोजागरी पूजा पर मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. मां लक्ष्मी को खीर का भोग अति प्रिय होता है. इस वजह से खीर का महत्व बढ़ जाता है.

विज्ञापन

खीर की परंपरा का वैज्ञानिक कारण

शरद पूर्णिमा के दौरान मौसम में बदलाव होता है. इस दौरान पित्त दोष और गर्मी को शांत करने के लिए दूध से बनी ठंडी खीर खाना अच्छा होता है. खीर खाने से पाचन अच्छा होता है. इसके अलावा इसे चांद की रोशनी में रखने की परंपरा है. खीर को चांदी के बर्तन में रखने की परंपरा है. चांदी के बर्तन में खीर रखने से इसमें रोग-प्रतिरोधक गुण बढ़ जाते हैं. खीर के औषधीय गुणों में वृद्धि के बाद इसे खाने से सेहत को लाभ होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ