Delhi Power Cut Alert: कड़कड़डूमा, नजफगढ़, नंद नगरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 24 अक्टूबर को कटेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 24 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में 24 अक्टूबर को बिजली सप्लाई बाधित रहने वाली है, जिसकी जानकारी खुद BSES के BYPL और BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी करके दी है. जानिए किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली?

Delhi Power Cut 24 October 2026

दिल्ली के किन-किन इलाकों में 24 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • 24 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES (BYPL और BRPL) द्वारा रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
  • BRPL नेटवर्क के तहत जनकपुरी, आर के पुरम, हौज खास, वसंत कुंज, पालम, खानपुर, अलकनंदा, साकेत, छतरपुर, नजफगढ़, जाफरपुर, विकासपुरी, नांगलोई, मुंडका, टैगोर गार्डन, निजामुद्दीन, सरिता विहार, पंजाबी बाग, मोहन गार्डन, उत्तम नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी डिवीजनों में शटडाउन रहेगा.
  • BYPL के क्षेत्र में दरियागंज, मयूर विहार I और II, चांदनी चौक, जीटी रोड, पटेल नगर, यमुना विहार, कृष्णा नगर, कड़कड़डूमा, शंकर रोड, वसुंधरा एन्क्लेव, लक्ष्मी नगर, नंद नगरी और करावल नगर डिवीजनों में बिजली प्रभावित रहेगी.
  • बिजली कटौती का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:10 बजे के बीच निर्धारित है, जिसमें ज्यादातर डिवीजनों में 2 से 4 घंटे तक शटडाउन रहेगा, जिसका उद्देश्य सुरक्षित, बेहतर और मजबूत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली से जुड़ा रखरखाव कार्य चलता रहता है. इस कार्य के कारण प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित रहती है, ताकि कार्य में किसी तरह की बाधा न आए और जल्द से जल्द मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य पूरा हो जाए. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BYPL और BRPL ने 24 अक्टूबर 2026 को होने जा रहे मेंटेनेंस कार्य को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 24-10-2026) जारी कर दिया है. इस शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली और बहाल कब होगी?

विज्ञापन

24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली?

दिल्ली में बिजली डिस्कॉम कंपनी (BRPL और BYPL) द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को होने जा रहे रखरखाव कार्य के चलते कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति  प्रभावित रहेगी. BRPL नेटवर्क के तहत जनकपुरी, आर के पुरम, हौज खास, वसंत कुंज, पालम, खानपुर, अलकनंदा, साकेत, छतरपुर, नजफगढ़, जाफरपुर, विकासपुरी, नांगलोई, मुंडका, टैगोर गार्डन, निजामुद्दीन, सरिता विहार, पंजाबी बाग, मोहन गार्डन, उत्तम नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी डिवीजनों के कई हिस्सों में शटडाउन रहेगा.

विज्ञापन

वहीं BYPL के क्षेत्र में आने वाले दरियागंज, मयूर विहार I और II, चांदनी चौक, जीटी रोड, पटेल नगर, यमुना विहार, कृष्णा नगर, कड़कड़डूमा, शंकर रोड, वसुंधरा एन्क्लेव, लक्ष्मी नगर, नंद नगरी और करावल नगर डिवीजनों में आने वाले इलाकों में भी बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए प्रभावित रह सकती है. आपके इलाके में बिजली गुल रहेगी गी या नहीं, इसकी ज्यादा जानकारी के लिए हम मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल की आधिकारिक लिंक जोड़ रहे है, जिसपर क्लिक कर आप अपना एरिया चेक कर सकेते हैं.

BRPL Maintenance Shutdown Schedule – 24 October 2026

BRPL Maintenance Shutdown Schedule

Date: 24 October 2026

विज्ञापन
S.No.DivisionTime AreaReason
1Janakpuri11:00–14:00Nangal Raya, JanakpuriTransformer – Network Upgradation
2Vikas Puri11:00–14:00Block M, Vikas PuriTransformer – Preventive Maintenance
3Palam11:00–14:00Sector 20, DwarkaTransformer – Preventive Maintenance
4Khanpur11:00–14:00Deoli Gaon, Sangam ViharTransformer – Preventive Maintenance
5Alaknanda11:00–14:00A-Block, KalkajiTransformer – Preventive Maintenance
6Tagore Garden11:00–14:00Block 6, Tilak NagarTransformer – Preventive Maintenance
7Uttam Nagar11:00–14:00Indira Park, BindapurTransformer – Preventive Maintenance
8Mohan Garden11:00–14:00Vipin Garden Extension, NawadaTransformer – Preventive Maintenance
9Najafgarh10:00–13:00Roshan Vihar 1, NajafgarhTransformer – Network Upgradation
10Saket10:00–13:00Block N, Malviya NagarTransformer – Preventive Maintenance
11Hauz Khas11:10–13:10Masjid Moth Village, South Extension IILT Circuit – Maintenance
12Sarita Vihar11:10–14:10Raj Nagar, Madanpur KhadarTransformer – Preventive Maintenance
13R.K. Puram10:00–13:00Basant Lok, Vasant ViharTransformer – Preventive Maintenance
14Punjabi Bagh11:00–14:00Block C, Shivaji Park, Punjabi BaghTransformer – Preventive Maintenance
15Vasant Kunj11:00–14:00Sector D, Vasant KunjTransformer – Preventive Maintenance
BYPL Maintenance Shutdown Schedule – 24 October 2026

BYPL Maintenance Shutdown Schedule

Date: 24 October 2026

S.No. Division Time Area Reason
1Krishna Nagar03:00 HrsBlock H, JagatpuriPreventive Maintenance
2Krishna Nagar03:00 HrsBlock B, JagatpuriPreventive Maintenance
3Karkardooma03:00 HrsVivek Vihar, Block CPreventive Maintenance
4Karkardooma03:00 HrsVivek Vihar, Block DPreventive Maintenance
5Vasundhara Enclave03:00 HrsPocket B3, Mayur Vihar Phase IIIPreventive Maintenance
6Vasundhara Enclave03:00 HrsPocket B1, Mayur Vihar Phase IIIPreventive Maintenance
7Laxmi Nagar03:00 HrsPatparganj Industrial Area–Anand ViharPreventive Maintenance
8Nand Nagri03:00 HrsBlock A, Chandra LokPreventive Maintenance
9Karawal Nagar03:00 HrsSanjay Colony, D Block, GokulpurPreventive Maintenance
10Karawal Nagar03:00 HrsGanga Vihar, D Block, GokulpuriPreventive Maintenance
11Daryaganj10:00–13:00Hauz Qazi, Chandni ChowkAnnual Preventive Maintenance and System Improvement Works
12Daryaganj10:00–13:00Sitaram Bazar, Chandni ChowkAnnual Preventive Maintenance and System Improvement Works
13Mayur Vihar I and II10:10–13:10Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase IAnnual Preventive Maintenance and System Improvement Works
14GT Road10:15–13:15Rohitash Nagar, SeelampurAnnual Preventive Maintenance and System Improvement Works
15Patel Nagar10:29–13:29Dev Nagar, Karol Bagh (Blocks 2B, 3, 6B and 7B)Annual Preventive Maintenance and System Improvement Works

कितनी देर के लिए गुल रहेगी बिजली?

आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय अलग-अलग डिवीजनों में मुख्य रूप से सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:10 बजे के बीच तय किया गया है. ज्यादातर डिवीजनों में यह शटडाउन 2 से 4 घंटे तक रहेगा. सुबह का स्लॉट मुख्य रूप से 9:00 से 12:00 बजे, 10:00 से 1:00 बजे और 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में काम 10:10 से 1:10, 10:15 से 1:15 और 11:10 से 3:10 बजे के बीच पूरा होगा. दोपहर के स्लॉट में शटडाउन 12:00 से 2:00, 1:00 से 4:00 और 2:00 से शाम 5:10 बजे तक लागू रहेगा.

विज्ञापन

बिजली कटौती के दौरान कौन सा कार्य होगा?

जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, इस शटडाउन का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के क्षेत्रों में सुरक्षित, बेहतर और मजबूत बिजली सप्लाई पहुंचाना है. ऐसे में इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, और 11 केवी फीडर का रख-रखाव, रिंग मेन यूनिट (RMU) व हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) की सर्विसिंग, नए एलटी सर्किट व एलटीएबी केबल बिछाने और ट्रांसमिशन लाइनों की सुरक्षा के लिए पेड़ों की छंटाई (ट्री ट्रिमिंग) का कार्य किया जाएगा.

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आप का एरिया प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो सबसे पहले पावर कट का टाइमिंग देखें और फिर जरूरी कार्य जैसे कपड़े धोना, फोन चार्ज करना पानी की टंकी भरना आदि कार्य को वक्त रहते कर लें. इससे ये होगा कि जब बिजली कट जाएगी, तो आपको कटौती के वक्त आपको परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण, जैसे एसी, फ्रिज पानी का मोटर को चालू न करें, क्योंकि अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके ये महंगे उपकरण खराब हो सकते हैं और कोई आपात स्थिति पैदा हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ