ChatGPT में आया कमाल का फीचर, अब PIN लगाकर लॉक कर सकेंगे अपनी प्राइवेट चैट, जानें कैसे करें यूज?

ChatGPT पर करते हैं पर्सनल बातें और डर रहता है कि कोई दूसरा उन्हें पढ़ न ले? OpenAI ने Locked Chats फीचर शुरू किया है, जिसकी मदद से आप चुनिंदा चैट को हिस्ट्री और सर्च से छिपा सकते हैं.

ChatGPT Locked Chats feature

OpenAI ने ChatGPT में Locked Chats फीचर शुरू किया है.

अगर आप ChatGPT पर अपनी निजी बातें करते हैं और कभी यह हर रहता है कि फोन या लैपटॉप किसी दूसरे के हाथ लगने पर आपकी चैट कोई पढ़ सकता है, तो अब इसस बचने का नया तरीका मिल गया है. OpenAI ने  ChatGPT में Locked Chats फीचर शुरू किया है. इसकी मदद से आप अपनी चुनिंदा बातचीत को सामान्य चैट हिस्ट्री और सर्च से छिपा सकते हैं.  इन चैट को दोबारा खोलने के लिए 4 अंकों का PIN या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूत होगी. यह सुविधा उन लोगों के लि खासतौर पर काम की हो सकती है जो अपनी डिवाइस दूसरे लोगों के साथ शेयर करते हैं.

विज्ञापन

कौन-सी और कैसे चैट होगी लॉक?

Locked Chats का इस्तेमाल करने के बाद चुनी गई बातचीत सामान्य चैट हिस्ट्री, पिन की गई चैट और रेगुलर सर्च रिजल्ट में दिखाई नहीं देगी. इसका मतलब यह नहीं है कि चैट डिलीट हो जाएगी. बातचीत आपके अकाउंट में सेव रहेगी, लेकिन उसे देखने के लिए Projects के अंदर Locked chats सेक्शन में जाना होगा. यहां पहुंचने के लिए 4 अंकों का अकाउंट PIN या उपलब्ध डिवाइस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा.

विज्ञापन

लॉक की गई चैट कहां मिलेगी?

किसी चैट को लॉक करने के बाद वह सामान्य लिस्ट में दिखाई नहीं देगी. उसे देखने के लिए ChatGPT में प्रोजेक्ट पर जाएं और Locked chats खोलें. इसके बाद पिन डालकर या सपोर्टेड डिवाइस पर Face ID, Touch ID से अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी. चैट खोलने के बाद भी वह स्थायी रूप से अनलॉक नहीं होती और सामान्य हिस्ट्री में वापस नहीं आती.

ChatGPT में चैट लॉक कैसे करें?

जिस बातचीत को सुरक्षित रखना है, उसे पहले ChatGPT में खोलें. अब चैट के पास दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करें और Lock chat का विकल्प चुनें. इसके बाद दोबारा Lock chat की पुष्टि करनी होगी. पहली बार फीचर इस्तेमाल करने पर 4 अंकों का पिन बनाने के लिए कहा जा सकता है. PIN सेट होने के बाद चैट Locked chats में चली जाएगी.

विज्ञापन

लॉक चैट को दोबारा कैसे खोलें?

लॉक की गई बातचीत देखने के लिए Projects में जाकर Locked chats खोलें. यहां अपना 4 अंकों का PIN डालें या अगर डिवाइस ऑथेंटिकेशन चालू है तो उसका इस्तेमाल करें. चैट खोलने के बाद आप उसमें बातचीत कर सकते हैं. काम खत्म होने पर Lock now विकल्प से इसे तुरंत फिर से लॉक भी किया जा सकता है. वेब और डेस्कटॉप पर कुछ स्थितियों में चैट अपने आप भी लॉक हो जाती है.

क्या Locked Chats पूरी तरह प्राइवेट हैं?

लोक्ड चैट को पूरी तरह सेफ या एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट समझना सही नहीं होगा. ये फीचर मुख्य रूप से आपकी चुनी हुई बातची को सामान्य हिस्ट्री और सर्च को छिपाता है और उसे खोलने के लिए पिन मांगता है. यानी अगर कोई आपके खुले हुए ChatGPT अकाउंट या डिवाइस तक पहुंच भी जाए, तो सामान्य चैट लिस्ट में लॉक की गई बातचीत दिखाई नहीं देगी.

विज्ञापन

पिन भूल गए तो क्या होगा?

Locked Chats इस्तेमाल करने से पहले पिन को याद रखना बेहद जरूरी है. अगर आप पिन भूल जाते हैं और उसे रीसेट करते हैं, तो पुराने पिन से सुरक्षित सभी लॉक्ड चैट स्थायी रूप से डिलीट हो जाएंगी. इनके साथ लॉक की गई चैट में मौजूद वह मैमोरी और फाइलें भी हट सकती हैं जो सिर्फ पुराने पिन से सुरक्षित थीं. OpenAI के मुताबिक, इस प्रक्रिया को वापस नहीं किया जा सकता.

किन चैट को लॉक नहीं कर सकते?

हर तरह की बातचीत को Locked Chats में नहीं रखा जा सकता. Temporary Chats, Archived Chats, Group Chats और Shared Link से बनाई गई बातचीत को लॉक करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा कुछ अन्य तरह की चैट, जैसे scheduled tasks या meeting recordings से जुड़ी बातचीत भी लॉक नहीं की जा सकती.

विज्ञापन

किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?

ये फीचर कंपनी अब रोल आउट कर रही है. यह Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसलिए अगर आपके ChatGPT में अभी लॉक चैट का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो संभव है कि फीचर आपके अकाउंच तक नहीं पहुंचा हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ