भारतीय अब Apple की वेबसाइट से नहीं खरीद पाएंगे 2 से ज्यादा iPhone, कंपनी ने लागू किया नया नियम
Apple से नया iPhone खरीदने का प्लान है तो पहले यह खबर पढ़ लें. कंपनी ने भारत में iPhone खरीदने की लिमिट तय कर दी है. अब एक ग्राहक एक बार में सिर्फ 2 iPhone ही ऑर्डर कर सकेगा. तीसरा फोन खरीदने की कोशिश की तो वेबसाइट पर अलर्ट आ जाएगा. जानिए किन मॉडलों पर लागू है यह नियम.
Apple ने भारत में iPhone खरीदने की लिमिट तय कर दी है. (Image Credit-Apple)
अगर आपर भारत में Apple की वेबसाइट से नया iPhone खरीदने की तैयार कर रहे हैं, तो एक जरूरी बात जान लीजिए. अब आप एक साथ जिनते चाहें उतने iPhone ऑर्डर नहीं कर पाएंगे. Apple ने भारत में प्रति ग्राहक iPhone खरीदने की लिमिट तय कर दी है. अब एक ग्राहक अपने शॉपिंग बैग में ज्यादा से ज्यादा दो iPhone ही जोड़ सकता है. खास बात ये है कि यह लिमिट सिर्फ किसी एक मॉडल पर नहीं बल्कि कुल iPhone की संख्या पर लागू होती है. यानी दो अलग-अलग मॉडल खरीद सकते हैं, लेकिन तीसरा iPhone जोड़ते ही Apple का ऑनलाइन स्टोर आपको आगे बढ़ने से रोक देगा.
विज्ञापन
एक ग्राहक खरीद सकेगा सिर्फ 2 iPhone
Apple की इस नई पाबंदी के तहत एक ग्राहक एक ऑर्डर में अधिकतम दो iPhone खरीद सकता है. ये दोनों फोन एक ही मॉडल के हो सकते हैं या अलग-अलग मॉडल के. उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक iPhone Duo के दो यूनिट खरीदना चाहता है तो खरीद सकता है. वहीं iPhone Duo का एक और iPhone 18 Pro का एक यूनिट भी एक साथ ऑर्डर किया जा सकता है.
विज्ञापन
तीसरा iPhone जोड़ते ही आएगा अलर्ट
यह लिमिट किसी एक iPhone मॉडल पर नहीं लगाई गई है. यानी अगर आपके शॉपिंग बैग में पहले से दो iPhone हैं और आप तीसरा फोन जोड़ने की कोशिश करते हैं, तो वह मॉडल कोई भी हो, Apple की वेबसाइट पर चेतावनी दिखाई देगी. कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर साफ लिखा है कि हर ग्राहक ज्यादा से ज्यादा दो iPhone खरीद सकता है और चेकआउट से पहले ऑर्डर में मौजूद iPhone की कुल संख्या ठीक करनी होगी.
Image Credit-Apple
iPhone Duo से पहले लिया गया फैसला
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने यह लिमिट अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की 23 अक्टूबर को होने वाली रिटेल लॉन्चिंग से पहले लागू की है. हालांकि, यह पाबंदी सिर्फ iPhone Duo तक सीमित नहीं है. ऑनलाइन स्टोर पर iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और दूसरे iPhone मॉडल खरीदने पर भी यही नियम दिखाई दे रहा है.
विज्ञापन
अगर कोई व्यक्ति अपने परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए या गिफ्ट देने के लिए एक साथ कई iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहा है तो उसे लिमिट का ध्यान रखना होगा. Apple की वेबसाइट से सीधे एक बार में तीन या उससे ज्यादा iPhone खरीदने का ऑप्शन नहीं मिलेगा. ऐसे में दो से ज्यादा डिवाइस खरीदने वालों को अलग खरीदारी करने पड़ सकती है.
Apple ने नहीं बताया इसका कारण
Apple ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि उसने iPhone की खरीद को दो यूनिट तक सीमित क्यों किया है. हालांकि, ऐसी लिमिट का एक संभावित कारण रीसेलर्स को बड़ी संख्या में फोन खरीदने से रोकना हो सकता है. इससे नए iPhone की लॉन्चिंग के समय आम ग्राहकों के लिए ज्यादा यूनिट उपलब्ध रखने में मदद मिल सकती है.
विज्ञापन
पहले भी लगा चुका है ऐसी पाबंदी
कंपनी के लिए ग्राहकों की खरीदारी पर लिमिट लगाना नई बात नहीं है. कंपनी ने 2007 में पहला iPhone लॉन्च करते समय भी प्रति ग्राहक दो यूनिट खरीदने की लिमिट रखी थी. उस समय भी इसका मकसद रीसेलिंग को रोकना था. अब भारत में एक बार फिर iPhone की खरीद कर ऐसी लिमिट देखने को मिल रही है.
iPhone Duo की डिमांड के बीच फैसला
यह पाबंदी ऐसे समय पर सामने आई है जब Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लेकर ग्राहकों के बीच काफी दिलचस्पी बताई जा रही है. iPhone Duo के लिए 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर शुरू हुए थे, जबकि इसकी रिटेल बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होनी है. ऐसे में लॉन्च से ठीक पहले दो यूनिट की खरीद सीमा पर सबकी नजर बनी हुई है.