3 दशकों तक WWE में राज करने वाला दिग्गज रिंग को कहेगा अलविदा, करोड़ों फैंस का टूटेगा दिल!

WWE में आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना जरूर होती है. पिछले कुछ सालों में कई दिग्गजों ने रिटायरमेंट ले लिया है, जिसमें जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर का नाम भी शामिल हैं. अब एक और दिग्गज अगले साल रिटायर हो सकता है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

WWE Legend Retirement: WWE का इतिहास काफी लंबा रहा है. कंपनी में कई दिग्गजों ने काम किया. विंस मैकमैहन ने WWE को टॉप पर ले जाने के लिए काफी मेहनत की. उनका साथ सभी ने दिया. पिछले साल गोल्डबर्ग और जॉन सीना ने रिटायरमेंट लिया. 2026 में ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स रिटायर हो चुके हैं. हाल ही में हॉल ऑफ फेमर ऐज ने भी कहा कि 2027 उनका अंतिम होगा. अब एक और दिग्गज के रिटायर होने की खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि WWE द्वारा उनके लिए बड़ी प्लानिंग की जा रही है. अगले साल वो अपना अंतिम मैच लड़ सकते हैं.

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो हो सकते हैं रिटायर

रे मिस्टीरियो हो सकते हैं रिटायर2 / 6

लूचाडोर रेसलर रे मिस्टीरियो को हर कोई जानता है. कई सालों से वो WWE में काम कर रहे हैं. मिस्टीरियो 51 साल के हो चुके हैं. अब उनके पास WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम से भी सम्मानित किया गया था. मिस्टीरियो मौजूदा समय में भी रेड ब्रांड में परफॉर्म कर रहे हैं. वो नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. अगर उनका करियर खत्म होने वाला है. अगले साल उनका रिटायरमेंट पक्का लग रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर3 / 6

Fightful Select पर WrestleVotes Radio की एक रिपोर्ट ने रे मिस्टीरियो रिटायरमेंट की जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया है कि WWE अगले साल रे मिस्टीरियो के लिए बेहतरीन रिटायरमेंट का प्लान बना रहा है. मिस्टीरियो अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. वैसे मिस्टीरियो ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वो अब रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने खुद इसके संकेत दिए. WWE उनकी विदाई अच्छे से करना चाहता है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फेयरवेल के बारे में कुछ बड़ा सोच रहा है. (Photo: WWE.com)

रे मिस्टीरियो का शानदार करियर

रे मिस्टीरियो का शानदार करियर4 / 6

रे मिस्टीरियो का WWE में शानदार करियर रहा है. उन्हें कंपनी ने हमेशा बढ़िया पुश दिया. उन्होंने WWE चैंपियनशिप, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, यूएस चैंपियनशिप, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप समेत अन्य सभी टाइटल जीते हैं. 2006 में वो रॉयल रंबल के विजेता भी रहे थे. वो 2015 में WWE से चले गए थे. इसके बाद उन्होंने 2018 में दोबारा कंपनी में वापसी की थी. तब से लगातार वो कंपनी के साथ बने हुए हैं. WWE में करीब तीन दशकों तक मिस्टीरियो का दबदबा देखने को मिला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो ने बेटे को कर दिया सेट

रे मिस्टीरियो ने बेटे को कर दिया सेट5 / 6

रे मिस्टीरियो ने WWE में अपने बेटे को भी सेट कर दिया है. डॉमिनिक मिस्टीरियो अब बड़े रेसलर बन चुके हैं. रे ने पहले डॉमिनिक के साथ टैग टीम में काम किया. डॉमिनिक ने जजमेंट डे ज्वाइन करने के बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. पिछले साल उन्होंने जॉन सीना को भी हराया. रे ने अपने बेटे को पूरी तरह से WWE में सेट कर दिया है. कहा जा रहा है कि उनकी बेटी भी मौजूदा समय में परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रही है. (Photo: WWE.com)

WWE ने दी है बड़ी जिम्मेदारी

WWE ने दी है बड़ी जिम्मेदारी6 / 6

WWE ने रे मिस्टीरियो को बड़ी जिम्मेदारी दी है. वो AAA लूचाडोर्स कंपनी के जनरल मैनेजर हैं. उनकी वजह से कंपनी को फायदा पहुंच रहा है. ट्रिपल एच ने ही उन्हें जनरल मैनेजर बनाने का फैसला लिया. मिस्टीरियो रिटायर होकर पूरी तरह से एक्टिव होकर बैकस्टेज काम कर सकते हैं. कंपनी ने उनके लिए जरूर बड़ा प्लान बनाया होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन