हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी की चेतावनी, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?  

Apple Warning for iPhone Users: क्या आप भी एक आईफोन यूजर हैं? तो बता दें कंपनी ने सभी के लिए एक चेतावनी जारी की है जिसमें कहा गया है कि आपको ये गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपका फोन खराब भी हो सकता है।

विज्ञापन

Apple Warning for iPhone Users: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इतना ख्याल तो लोग आजकल अपने बाबू का भी नहीं रखते, जितनी चिंता स्मार्टफोन की करते हैं। सिर पर हेलमेट हो या न हो पर फोन पर कवर होना बेहद जरूरी लगने लगा है। स्मार्टफोन का ख्याल रखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। स्क्रीन गॉर्ड तक तो ठीक था कुछ लोग तो अब फोन के कैमरा में भी प्रोटेक्टर का यूज कर रहे हैं। जाहिर सी बात है अगर 1 लाख के फोन को अगर गलती से भी कुछ हुआ तो घर पर चप्पल पड़ना तय है।

हालांकि बदलते वक्त के साथ स्मार्टफोन पहले से कई ज्यादा बेहतर हो गए हैं। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है लेकिन आज भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए पानी सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। हालांकि आईपी रेटिंग की बदौलत इन दिनों स्मार्टफोन पानी और धूल को भी आसानी से झेल सकते हैं लेकिन कुछ लोग अपने फोन को जल्दी सुखाने के लिए उन्हें चावल खिलाना शुरू कर देते हैं। कहीं आप भी तो ऐसा कुछ नहीं कर रहे?

ये भी पढ़ें : Apple को टक्कर देने आ रही है OnePlus Watch 2

खराब हो सकता है फोन

वहीं टेक दिग्गज एप्पल ने भी अब इसको लेकर एक चेतावनी जारी की है। Apple ने अपने गीले iPhone को सुखाने के लिए इस तरह की तरकीबों का यूज न करने की सलाह दी है और कहा है कि इसकी वजह से आपका डिवाइस खराब भी हो सकता है। Apple ने उन iPhone यूजर्स के लिए क्या करें और क्या न करें की एक नई लिस्ट शेयर की है जिसमें कंपनी ने फोन को पानी में गिरने के बाद चावल से न सुखाने की सलाह दी है। एप्पल की चेतावनी डिटेल में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

चावल के बैग में रखें फोन?

अक्सर आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि चिंता मत करो, बस फोन को चावल के बैग में रख दो, लेकिन Apple लोगों को अपने iPhone के साथ ऐसा करने के खिलाफ वार्निंग दे रहा है, क्योंकि चावल के छोटे कण आपके iPhone को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह एकमात्र चीज़ नहीं है इसके अलावा कंपनी ने दो और चीजों को न करने की सलाह दी है।

न करें ये दो गलतियां

एप्पल ने कहा है कि कभी भी आप अपने iPhone को सुखाने के लिए एक्सटर्नल हीट सोर्स का यूज न करें और iPhone चार्जिंग कनेक्टर में कॉटन, कागज तौलिया जैसी कोई चीज न डालें, इससे फोन का चार्जिंग जैक डैमेज हो सकता है। इसकी जगह आप फोन को स्टैंडिंग पोजीशन में कुछ देर छोड़ दें और उसे चार्ज न करें।

ये भी पढ़ें : Apple ने 2023 में बेचे 23.50 करोड़ IPhone!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें