Gold Price: जंग के बीच क्यों सस्ता हो रहा सोना? निवेशकों के लिए गुडन्यूज

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है. जंग से पहले एक लाख 66 हजार रुपये प्रति ग्राम छू चुके सोने के दाम में, यही हाल आगे रहा तो तगड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.

Gold Price down
विज्ञापन

सोने में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में यह गिरावट और बढ़ सकती है. कुछ विश्लेषकों के अनुसार, सोने की कीमत सीधे 10 ग्राम के लिए 1.27 लाख रुपये तक गिर सकती है. वर्तमान में सोने की कीमत 1,51,910 रुपये है. इसका मतलब है कि सोने की कीमत में 25 हजार रुपये की और गिरावट आने की संभावना है.
विशेषज्ञों की मानी जाए तो सोने की कीमतों में गिरावट का पूर्वानुमान है, क्योंकि जंग के बीच सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही हैं और आने वाले दिनों में इनके घटकर 1.27 लाख रुपये तक पहुंचने की आशंका है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति की आशंकाओं के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है.

सोने की कीमत पर पड़ रहा जंग का असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है. जंग की शुरुआत में सोने की कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये थी, लेकिन हाल ही में एमसीएक्स पर यह 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. विशेषज्ञों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है, बढ़ती मुद्रास्फीति और ब्याज दरों का दबाव भी इस पर पड़ रहा है.

विज्ञापन

डॉलर मजबूत हुआ तो सोना सस्ता होगा

एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के अनुसार, जंग के कारण दुनिया में तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है. इससे मुद्रास्फीति बढ़ने का डर है. मुद्रास्फीति बढ़ने पर केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाते हैं, जिसका सीधा असर सोने पर पड़ता है. अगर अमेरिका में महंगाई बेकाबू हुई तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है. ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने के बजाय डॉलर में निवेश करेंगे. डॉलर मजबूत हुआ तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपेक्षाकृत सस्ता हो जाता है.

मांग कम होने पर सस्ता होता है सोना

इसके अलावा, जब सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये से ऊपर जाती हैं तो कई निवेशक मुनाफा कमाने के लिए बड़ी मात्रा में सोना बेच देते हैं. इससे बाजार में आपूर्ति बढ़ जाती है और कीमतें गिरने लगती हैं. चूंकि भारत और चीन दुनिया के सबसे बड़े सोना खरीदार देश हैं, इसलिए कीमतें बढ़ने पर मांग कम हो जाती है और इसका असर भी कीमतों पर पड़ता है. साथ ही, निवेश संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

सेबी में पंजीकृत विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के अनुसार, जंग के बावजूद सोने की कीमतें स्थिर हैं, क्योंकि बाजार भविष्य में मुद्रास्फीति को लेकर चिंतित है. परिणामस्वरूप, केंद्रीय बैंक ब्याज दरों बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, सोने की मौजूदा प्रवृत्ति कमजोर है और कीमतें 1.40 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये के बीच रह सकती हैं. हालांकि, दबाव जारी रहा है तो कीमतें गिरकर 1.35 लाख रुपये और फिर 1.27 लाख रुपये तक पहुंच सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ